बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान का नाम अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। सलमान से जुड़े उनके करीबी लोग भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सलमान के भाई अरबाज भी मलाइका से तलाक के बाद इटली की अभिनेत्री-मॉडल जियोर्जिया अंद्रियानी (Giorgia Andriani) के साथ रिलेशनशिप में हैं। इसी बीच सलमान की होने वाली भाभी जियोर्जिया अंद्रियानी ने समंदर किनारे बीच पर बेहद स्टनिंग फोटोशूट करा कर इंटरनेट पर धूम मचा दी है। जियोर्जिया की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
दरअसल हाल ही में जियोर्जिया ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो गजब की खूबसूरत लग रही हैं। जियोर्जिया की ये तस्वीरें देख हर कोई उनकी अदाओं का कायल हो रहा है।
अलग-अलग पोज़ में समंदर किनारे जियोर्जिया का ये अवतार फैंस को दीवाना बना रहा है। जियोर्जिया की लेटेस्ट तस्वीरों पर फैन्स जमकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।
आपको बता दें मलाइका अरोड़ा से 18 साल की शादी खत्म करने के बाद अरबाज की लाइफ में जियोर्जिया की एंट्री हुई थी तभी से वह उनके साथ है। अक्सर कई इवेंट्स पर जियोर्जिया को अरबाज के साथ देखा जाता है और दोनों पब्लिक्ली अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट कर चुके हैं।
जियोर्जिया और अरबाज़ खान दोनों एक-दूसरे की कंपनी को काफी इंजॉय करते हैं। इतना ही नहीं जियोर्जिया खान खानदान के हर फंक्शन में भी दिखाई देती हैं।
अरबाज और जियोर्जिया लिव इन में रहते हैं। अरबाज और जॉर्जिया की शादी को लेकर मायानगरी में खबरों का बाजार गर्म रहता है। आए दिन खबरें आती हैं कि सलमान के भाई अरबाज शादी करने जा रहे हैं।
बता दें कि फ़िलहाल जियोर्जिया दुबई में अपने आगामी प्रोजेक्ट में बिजी हैं। वहीं हाल ही में जियोर्जिया सिंगर मिका सिंह ‘रूप तेरा मस्ताना’ के रीमेक में नजर आयी जिसमें वो अपने मूवस और अदाओं से दर्शकों का दिल जीत रही हैं ।
वर्कफ़्रंट की बात करें तो जियोर्जिया फिल्म ‘वेलकम टू बजरंगपुर’ में श्रेयस तलपड़े के अपोजिट बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।