बॉलीवुड दबंग सलमान खान ने जब साल 1988 में फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यु किया तब उस फिल्म में उन्हें किसी ने नोटिस नहीं किया। फिर दूसरी फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में उन्होंने धमाल मचा दिया। लेकिन अब उनकी हर फिल्म 100 या 200 करोड़ के ऊपर का कारोबार करती है। उनकी फिल्मों में हीरोइन भी वो ही सिलेक्ट करते हैं इसलिए कई नई एक्ट्रेसेस को चांस मिला। जब सलमान ने 80 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी तब उनकी अब की अभिनेत्रियों की उम्र 10 साल से कम थी और उनमें से कुछ तो सिर्फ 1-2 साल या उससे भी कम की ही थीं। आज सलमान खान जिन एक्ट्रेस के साथ लीड एक्टर के तौर पर रोमांस करते हैं वे सलमान से बहुत छोटी हैं यकीन नहीं आता तो देख लीजिए उनकी उम्र में फासला।
करीना कपूर

करीना का जन्म 1980 में हुआ था और सलमान के डेब्यु के समय वे 8 साल की थीं। करीना कपूर की सलमान खान से पहली मुलाकात फिल्म ‘अंदाज’ के सेट पर हुई थी और करीना ने सलमान को अंकल बोलकर हैलो कहा था। करीना ने सलमान के साथ फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘बॉडीगार्ड’ में रोमांस किया है और ये दोनों फिल्में सलमान खान के साथ-साथ करीना कपूर के करियर की भी सबसे बड़ी फिल्में साबित हुई थीं।
कटरीना कैफ

कटरीना का जन्म 1983 में हुआ था और तब सलमान 18 साल के थे। सलमान के डेब्यू के समय कटरीना सिर्फ 5 साल की थी। कटरीना को इंडस्ट्री में लाने वाले सलमान ही हैं। उन्होंने साथ में ‘मैंने प्यार क्यों किया’, ‘युवराज’, ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘भारत’ की हैं।
सोनम कपूर

सोनम कपूर का जन्म 1985 में हुआ। सोनम ने बॉलीवुड में डेब्यू भी सलमान के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सावरिया’ से किया। उसके बाद भी सोनम ने सलमान के साथ ‘प्रेम रतन धन पाएओ’ जैसी हिट फिल्म में काम किया। जब सलमान ने 1988 में फिल्म में डेब्यू किया तब सोनम सिर्फ 3 साल की थीं।
जैकलीन फर्नेडिस

फिल्म ‘किक’ और ‘रेस 3’ में सलमान के साथ रोमांस फरमा चुकी श्रीलंकन एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का जन्म 1985 में हुआ। जब सलमान अपने डेब्यु के समय 23 साल के थे तब 11 अगस्त 1985 को जन्मीं जैकलीन केवल 3 साल की थीं। जैकलीन मिस श्रीलंका रह चुकी हैं, वहां मॉडलिंग और अभिनय करने के बाद बॉलीवुड का रुख किया।
सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा का करियर भी सलमान खान ने ही बनाया है। सोनाक्षी को इंडस्ट्री में दबंग गर्ल के नाम से जाना जाता है। उन्होंने साल 2010 में सलमान की फिल्म ‘दबंग’ से ही अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद भी सोनाक्षी ने सलमान के साथ ‘दबंग-2’ जैसी हिट फिल्म में काम किया। सलमान खान ने जब साल 1988 में अपने करियर की शुरुआत की थी तब सोनाक्षी सिर्फ 1 साल की थीं। मजे की बात ये है कि सलमान उन्हें गोद में खिला चुके हैं।
अनुष्का शर्मा

सलमान खान की सबसे कामयाब फिल्मों में ‘सुल्तान’ का नाम भी आता है। फिल्म ‘सुल्तान’ में उन्होंने अनुष्का शर्मा के साथ रोमांस किया था। अनुष्का का जन्म 1988 में हुआ, जब सलमान की डेब्यू फिल्म रिलीज हुई तब अनुष्का मात्र 3-4 महीनों की थीं जबकि उस समय सलमान खान 23 साल के थे।
असिन
फिल्मों को अलविदा कह चुकी 26 अक्टूबर 1985 को जन्मीं असिन ने सलमान खान के साथ हिट फिल्म ‘रेडी’ में काम किया था। सलमान खान ने जब साल 1988 में अपने करियर की शुरुआत की थी तब असिन 3 साल की थीं। असिन और सलमान की उम्र के बीच 20 साल का अंतर है।
स्नेहा उल्लाल
साल 2005 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘लकी: नो टाइम फोर लव’ में ऐश्वर्या राय से मिलती जुलती शक्ल की 17 साल की स्नेहा उल्लाल के साथ सलमान खान ने रोमांटिक जोड़ी जमाई थी। 18 दिसंबर 1987 को जन्मीं स्नेहा अपने हीरो सलमान से उम्र में 22 साल छोटी हैं और सलमान के डेब्यू के समय सिर्फ 1 साल की थीं।
दिशा पाटनी
सलमान खान ने फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में राधे बनकर टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के साथ इश्क लड़ाया है।सलमान फिल्म ‘भारत’ में भी दिशा के साथ नजर आए थे। 13 जून 1992 को जन्मीं दिशा उम्र में सलमान से पूरे 28 साल छोटी हैं। सलमान की डेब्यू फिल्म रिलीज़ होने के तीन साल बाद दिशा का जन्म हुआ था।