बीते दिसंबर में सलमान ने अपना 54वा जन्मदिन मनाया है, पचपन साल का होने में सलमान ख़ान को अभी कुछ ही महीने बाकी हैं, लेकिन उनकी हरकतों को देखकर लग रहा है कि वो पचपन नहीं, बल्कि बचपन की तरफ़ रेस लगा रहे हैं। सलमान ने एक के बाद एक अपने कई ऐसे वीडियो पोस्ट किये हैं, जिनमें उनका बचपना झलक रहा है। किसी वीडियो में सलमान स्विमिंग पूल में बैक फ्लिप लगाते दिख रहे हैं, तो किसी वीडियो में वो घोड़े से रेस लगाते दिख रहे हैं।
वीडियो नंबर-1
सलमान ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो अपने भतीजे (अरबाज़ ख़ान के बेटे) अरहान के साथ खेलते हुए दिख रहे हैं। सलमान इस खेल में अरहान से जीत जाते हैं। इस वीडियो को देखकर लगेगा कि सलमान कैसे अपने बचपन को एंजॉय कर रहे हैं।
Arhaan vs me .. pic.twitter.com/7680mRRi7h
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 22, 2019
वीडियो नंबर-2
सलमान ने एक और वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो एक घोड़े से रेस लगाते दिख रहे हैं। सलमान ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था- हॉर्स पॉवर पर विजय पाते हुए। अब घोड़े से रेस लगाना बचपना नहीं तो क्या है।
Overpower horse power … fun run with @iamzahero pic.twitter.com/32trp8v0ih
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 22, 2019
वीडियो नंबर-3
सलमान, अपनी बहन अर्पिता के बेटे आहिल को काफ़ी चाहते हैं। आहिल के साथ सलमान के वीडियो काफ़ी मज़ेदार होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो उन्होंने अभी पोस्ट किया है, जिसमें वो आहिल के साथ खेलते हुए गाना गा रहे हैं।
Ahil n his mamu … pic.twitter.com/ymp5OzeRGf
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 21, 2019
वीडियो नंबर-4
इस वीडियो में सलमान की हरकत देखकर तो आप वाकई यही कहेंगे कि बचपना अभी गया नहीं। सलमान फि़टनेस ट्रेनर को अपने कंधे पर उठाकर अपनी ताक़त का प्रदर्शन कर रहे हैं।
I am @beingstrongind and he is @realstrongin pic.twitter.com/CrpJXBFnAy
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 21, 2019
वीडियो नंबर-5
इस वीडियो में सलमान स्विमिंग पूल में जंप लगाते हुए दिख रहे हैं। मगर, यह जंप साधारण नहीं है। सलमान ने रिवर्स जंप लगायी है, सलमान का यह अंदाज़ तो आज तक उनकी फ़िल्मों में भी नज़र नहीं आया है।
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 21, 2019
वीडियो नंबर-6
इस वीडियो में आप देख सकते हैं सलमान कैसे अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में सलमान ने लिखा है: उतार-चढ़ाव का अनुभव करने के बाद मेरी सुरक्षा ने आखिरकार महसूस किया कि वे मेरे साथ कितने सुरक्षित हैं.. हा हा
After experiencing the highs and lows my security has finally realised how secure dey r wid me .. ha ha pic.twitter.com/DVAG0dbjzy
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 17, 2019
अब ऐसी वीडियो पोस्ट करके सलमान क्या साबित करना चाहते हैं ये तो वही जाने। आपका इस बारे में क्या ख्याल है हमें कमेंट करके जरूर बताइए।