सलमान खान को उनके पनवेल फार्म हाउस पर सांप ने काटा, देर रात हॉस्पिटल में किया गया भर्ती

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) से जुड़ी एक बड़ी लेकिन बुरी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि एक्टर को सांप ने काट लिया है, जिससे उनके फैन्स चिंता में पड़ गए हैं। दरअसल, समलान खान को उनके पनवेल स्थित फार्महाउस में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात सांप ने काटा है। अभिनेता अपने फार्महाउस में क्रिसमस मनाने आए थे लेकिन सलमान खान के साथ ये हादसा हो गया। क्रिसमस के बाद 27 दिसंबर को सलमान अपना 56वें जन्मदिन का ग्रैंड सेलिब्रेशन भी अपने फार्महाउस पर ही करने वाले थे।

सांप के काटने के तुरंत बाद सलमान खान को नवी मुंबई के कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। यहां पर अभिनेता का इलाज चला। खबरों के मुताबिक, सलमान खान को जिस सांप ने काटा था, वो बिना जहर का सांप था। ऐसे में सलमान खान की सेहत को कोई भी खतरा नहीं हुआ है। इलाज के बाद सलमान खान आज सुबह 9 बजे वापस पनवेल स्थित फार्म हाउस लौटे। सलमान खान की हालत खतरे से बाहर है और वो जल्द ही रीकलर कर रहे हैं।

नवी मुंबई की रायगढ़ डिस्ट्रिक के पनवेल में लगभग 150 एकड़ में फैला सलमान का यह फार्महाउस उनकी छोटी बहन अर्पिता के नाम पर है। अर्पिता फार्म्स मुंबई से महज 2 घंटे की दूरी पर पहाड़ियों और जंगल के बीच बना हुआ है और इस वजह से कई जानवर, सांप और अजगर यहां आ जाते हैं। सलमान खान के जीजा और अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा ने बताया था कि सलमान के जिम में किंग कोबरा मिला तो वहीं फार्महाउस के पास तेंदुआ भी देखा गया था।

सलमान को अपना ये फार्म हाउस बेहद प्यारा है, इसलिए सलमान ने यहां अपनी पसंद की हर सुख-सुविधा का इंतज़ाम किया हुआ है। पनवेल फार्म हाउस सलमान की पसंदीदा जगहों में से एक है। पूरा फार्म हरियाली से घिरा हुआ है। सलमान ने यहां कई प्रकार की खेती के लिए भी जगह बनाई हुई है। लॉकडाउन के दौरान ने पनवेल स्थित फार्म हाउस में लंबा वक्त बिताया था। इस दौरान सलमान अपने फार्म हाउस में धान की खेती करते नजर आए थे। सलमान अपने परिवार के साथ फुर्सत के कुछ दिन बिताने यहां आ जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page