सलमान ही नहीं बॉलीवुड के ये सुपरस्टार्स भी कर चुके हैं बूढ़े का रोल, बताइए कौन लग रहा है सबसे हैंडसम

बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही फिल्म भारत में नजर आने वाले हैं। हाल ही में सलमान कि फिल्म भारत का टीजर के बाद अब पोस्टर सामने आया है। पोस्टर में सलमान बूढ़े व्यक्ति के रोल में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में सलमान का लुक बेहद अलग नजर आ रहा है। इस बूढ़े व्यक्ति के लुक में भी सलमान बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वैसे इससे पहले भी बॉलीवुड के कई स्टार हैं जो बूढ़े व्यक्ति का रोल कर चुके हैं। आइए जानते हैं उन्हीं के बारे में…

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी बूढ़े व्यक्ति का रोल कर चुके हैं। शाहरुख खान फिल्म वीर जारा में बूढ़े व्यक्ति के रोल में नजर आए थे। फिल्म में शाहरुख के साथ साथ प्रीति जिंटा भी बूढी बनीं थीं।

आमिर खान

आमिर खान भले ही पर्दे पर ज्यादा बूढ़े ना बने हों लेकिन वो एक ऐड के लिए उम्रदराज व्यक्ति का रोल कर चुके हैं। दरअसल आमिर ने एक ऐड के लिए शूट किया था। ऐसा पहली बार नहीं है कि उन्होंने टीवी कमर्शियल के लिए लुक बदला था। इससे पहले वो पंकज त्रिपाठी के साथ भी एक ऐड में बूढ़े व्यक्ति के रोल में दिख चुके हैं।

ऋतिक रोशन

बॉलीवुड के माचौमैन ऋतिक रोशन भी पर्दे पर बूढ़े व्यक्ति का रोल कर चुके हैं। ऋतिक ने फिल्म धूम 2 में एक सीन के दौरान बूढ़े व्यक्ति का रोल किया था। बता दें कि इस फिल्म में वो सच में एक बूढ़ी महिला लग रहे थे और साथ ही में वो बूढ़े व्यक्ति के रोल में भी दिखे थे। इसके अलावा वो फिल्म कृष में भी बूढ़े व्यक्ति के रोल में नजर आ चुके हैं।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी पर्दे पर बूढ़े व्यक्ति का रोल कर चुके हैं। खिलाड़ी कुमार ने बूढ़े का रोल एक कमर्शियल ऐड में किया था। इसमें भी अक्की बेहद हैंडसम लग रहे थे। इसके अलावा फिल्म 2.0 में भी अक्षय कुमार बूढे साइनटिस्ट के रोल में नजर आए थे।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर भी इसी लिस्ट में शामिल हैं। रणबीर ने फिल्म बर्फी में बूढ़े व्यक्ति का रोल किया था। इसके अलावा वो एक ऐड में भी बूढ़े बने नजर आ चुके हैं। इसमें भी रणबीर बेहद हैंडसम नजर आए थे।

राजकुमार राव

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव भी पर्दे पर बूढ़े व्यक्ति का रोल कर चुके हैं। राजकुमार राव ने फिल्म राब्ता में बूढ़े व्यक्ति का रोल किया था। राजकुमार ने फिल्म राब्ता में 324 साल के बूढ़े व्यक्ति का रोल किया था। राजकुमार का रोल भले ही फिल्म में छोटा रहा हो लेकिन उनके इस लुक ने सबको चौंका दिया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page