भारतीय समाज में शादी को बहुत महत्व दिया जाता है। शादी के रिश्ते को सात जन्मों का बंधन माना जाता है। लेकिन कई बार कुछ रिश्ते ज्यादा समय तक एक-साथ चल नहीं पाते और खत्म हो जाते हैं। ऐसा आम लोगों के अलावा सेलेब्रिटीज के साथ भी होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही स्टार्स के जोड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी शादी सफल न हो कर ज्यादा लम्बे समय तक नहीं टिक पाई।
मंदाना करीमी
‘बिग बॉस- 9’ फेम एक्ट्रेस और मॉडल मंदाना करीमी ने 25 जनवरी 2017 में बिजनेसमैन गौरव गुप्ता से शादी की थी। दोनों ने फैंस को अपनी शादी की घोषणा करके चौंका दिया था। लेकिन शादी के 6 महीने बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। मंदाना ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया था।
चाहत खन्ना
‘कबूल है’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे सीरियलों में काम कर चुकी चाहत खन्ना छोटे पर्दे की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना को पहले बिजनेसमैन भरत नरसिंघानी से प्यार हो गया था, जिसके बाद इन्होनें 2006 में शादी कर ली थी। लेकिन ये रिश्ता सिर्फ 7 महिने ही टिक पाया जिसके बाद इनका तलाक हो गया, तलाक के बाद चाहत खन्ना नें लेखक शाहरुखान मिर्जा के बेटे फरहान मिर्जा से शादी कर ली थी। लेकिन अपने दूसरे पति फरहान मिर्जा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए चाहत ने तलाक की याचिका दायर कर दी।
सारा खान
‘बिग बॉस- 4’ और ‘सपना बाबुल का- बिदाई’ फेम एक्ट्रेस सारा खान छोटे पर्दे की एक फेमस एक्ट्रेस हैं। सारा अब तक कई सीरियलों में नजर आ चुकी हैं। सारा ने टीवी एक्टर अली मर्चेंट से साल 2010 में शादी की थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद उन दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। जिसके कारण उन दोनों ने दो ही महीनों में तलाक ले लिया। सारा ‘हमारी अधूरी कहानी’,’ टोटल सियापा’ जैसी कई फिल्मों में भी दिखाई दे चुकी हैं।
करण सिंह ग्रोवर
करण सिंह ग्रोवर छोटे पर्दे और बड़े पर्दे दोनों पर काफी फेमस हैं। करण ने 3 शादियाँ की हैं। उन्होंने पहली शादी श्रद्धा निगम से की थी। ये शादी सिर्फ 10 महीने बाद ही टूट गई। उसके बाद करण ने दूसरी शादी जेनिफर से की। उनकी यह शादी भी दो साल में ही टूट गई। करण ने तीसरी शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से की है।
मल्लिका शेरावत
बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेहरावत ने कभी इस बात को नहीं कबूला की वो बॉलीवुड में आने से पहले ही शादीशुदा थी पर उनके परिवार वालों का कहना है की बॉलीवुड डेब्यू से पहले मल्लिका शेहरावत की शादी करन सिंह गिल से हुई थी। ये शादी में महज़ 1 साल ही टिक पाई और तलाक हो गया क्योंकि मल्लिका मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती थी और ये शादी उनके करियर में आड़े आ रही थी।
पुलकित सम्राट
‘फुकरे’ सीरीज फेम बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट ने साल 2014 में सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से शादी की थी लेकिन ये शादी महज़ 1 साल ही चल पाई और साल 2015 में दोनों ने तलाक ले लिया। इनका रिश्ता टूटने की वजह पुलकित का एक्ट्रेस यामी गौतम के साथ एक्स्ट्रामरिटल अफेयर बताया जाता है।