अरबाज खान – जॉर्जिया एंड्रियानी

मलाइका से तलाक के बाद इन दिनों अरबाज खान इटेलियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ इश्क फरमा रहे हैं। अरबाज और जॉर्जिया का अफेयर साल 2018 के सबसे चर्चित अफेयर्स में से एक है। खुद से 22 साल छोटी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी से अरबाज खान जल्द ही शादी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस जोड़ी के दोनो परिवारों ने भी शादी के लिए हां कर दी है।
आलिया भट्ट – रणबीर कपूर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी साल 2018 में अपनी फिल्मों से ज्या दा अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रही है। इनकी रिलेशनशिप के बारे में अब हर कोई वाकिफ है। आपको बता दें कि यह आलिया और रणबीर फिल्मइ ‘ब्रह्मास्त्र’ के दौरान करीब आये। ख़बरों के मुताबिक दोनों सितारों के परिवार ने उनके रिश्ते को हरी झंडी दे दी है। जिससे यह जोड़ी जल्दो ही शादी कर सकती है।
अर्जुन कपूर – मलाइका अरोड़ा

कभी छुप-छुप कर मिलने वाली मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी साल 2018 में सबसे ज्यादा चर्चा में रही है। अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका – अर्जुन दोनो आए दिन पार्टी और इवेंट में लगभग साथ देखे जाते हैं। वहीं दोनों की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। यह जोड़ी भी जल्द ही शादी करने के मूड में हैं।
टाइगर श्रॉफ – दिशा पाटनी

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी का अफेयर किसी से छुपा नही है। पिछले तीन सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे दिशा और टाइगर अक्सर बी-टाउन में एक साथ देखे जाते हैं। हालांकि कुछ दिनों पहले इनके ब्रेकअप की खबरें भी सामने आईं थीं। लेकिन इन दोनों की नजदीकियों ने उसको खारिज कर दिया था। फिलहाल यह यंग जोड़ी अपने करियर पर फोकस्ड है।
सुष्मिपता सेन – रोहमन शॉल

पूर्व मिर्स वर्ल्डे और बॉलीवुड एक्ट्रे स सुष्मिता सेन खुद 15 साल छोटे मॉडल रोहमन शॉल इश्कस में हैं। सुष्मिता आए दिन अपने बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीसरें शेयर करती रहती हैं। बहुत से लोग सोचते हैं कि रोहमन विदेशी है मगर सच्चाई यह है कि वह देसी हैं। खबरें आ रही हैं थीं कि यह दोनों शादी करने वाले हैं हालांकि सुष्मिता ने इन खबरों को अफवाह बताया है।
फरहान अख्तएर – शिबानी दांडेकर

अपनी रिलेशनशिप को लेकर अक्स्र चर्चा में रहने वाले फरहान अख्तर अब एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर के साथ इश्क फरमा रहे हैं। यह रोमांटिक जोड़ी अक्सार सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तस्वीारें शेयर करती रहती है हालांकि अभी तक इन दोनों ने अपने प्या्र को सरेआम नहीं कबूला है।
जाह्नवी कपूर – ईशान खट्टर

जाह्नवी कपूर अपने डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ के आने के पहले से ईशान खट्टर के साथ अपनी नजदीकियों के लिए लाइमलाइट में रही हैं। वहीं डेब्यू फिल्म रिलीज हो जाने बाद यह जोड़ी अपने डेट को लेकर अक्सर चर्चा में रही है। दोनों अक्सर साथ में हैंगआउट करते हुए देखे जाते हैं। लेकिन इस यंग जोड़ी ने अपनी अफेयर की खबरों को खारिज कर दिया है।
ईशा गुप्ता – निखिल थम्पी

बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता इन दिनों फैशन डिजाइनर निखिल थम्पी के साथ रिलेशन में हैं। कुछ दिनों पहले खबरें आईं थीं कि ईशा जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड निखिल के साथ इंगेजमेंट करने जा रही हैं। हालांकि ईशा ने इसको मात्र अफवाह और खुद को सिंगल बताया था।
उर्वशी रौतेला – हार्दिक पांड्या

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर अपनी कातिलाना अंदाओं और बोल्ड अंदाज़ को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन साल 2018 में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से उनके अफेयर की खबरों ने सबको हैरान कर दिया था। खबरों की मानें तो हार्दिक और उर्वशी मुंबई में क्वालिटी टाइम बिताते हुए नज़र आये थे। साथ ही उनकी एक पार्टी फोटो भी सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। हालांकि इस जोड़ी ने अभी तक अपने रिश्ते पर मोहर नहीं लगाई है।
हर्षवर्धन राणे – किम शर्मा

बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे और एक्ट्रेस किम शर्मा का अफेयर इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों वर्तमान में रिलेशनशिप में हैं। इस बात को खुद यह रोमांटिक जोड़ी स्वीकार कर चुकी है। आए दिन यह रोमांटिक जोड़ा बी-टाउन में बाहों में बाहें डाले दिख जाती है।
श्रुति हासन – माइकल कोर्सेल

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन काफी समय से अपने बॉयफ्रेंड माइकल कोर्सेल को डेट कर रही हैं। मुंबई की सड़कों पर श्रुति हासन अक्सर अपने बॉयफ्रेंड माइकल का हाथ थामे स्पॉट की जाती हैं। हालांकि वह माइकल को डेट कर रही हैं इस बात को कभी नहीं स्वीकार करतीं। लेकिन दोनों की केमेस्ट्री खुद ब खुद सारा सच बयां कर देती है।
एली अवराम – हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या और एली अवराम की प्रेम कहानी भी साल 2018 की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में से एक है। हार्दिक पांड्या और एली अवराम के अफेयर की खबरें तब शुरू हुई थीं, जब एली हार्दिक के बड़े भाई की शादी में शामिल हुईं थीं। इसके बाद दोनों की नजदीकियां लगातार बढ़ती ही गईं हालांकि, इन्होंने मीडिया में कभी इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया।