सिर्फ रानू मंडल ही नहीं बॉलीवु़ड के ये सितारे भी हो चुके हैं मेकअप की वजह से बुरी तरह ट्रोल!

जैसे कि सभी जानते ही हैं कि कैमरे के सामने अच्छा दिखने के लिए बॉलीवु़ड सितारे बहुत सारा मेकअप लगाते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि मेकअप से चेहरा अच्छा दिखने के बजाय खराब हो जाता है, जिसके चलते उनके फैंस उन्हें ट्रोल करना शुरू कर देते हैं। हाल ही में रातोंरात स्टार बनी रानू मंडल को तो लोगों ने मेकअप की वजह से बुरी तरह ट्रोल किया था। हांलाकि रानू के अलावा भी बॉलीवुड के कुछ सितारे और फिल्मी सितारों के कुछ बच्चे हैं जो मेकअप की वजह से ट्रोल हो चुके हैं।

कानपुर में एक सैलून के इनॉगुरेशन के मौके पर पहुंची रानू मंडल का मेकअप इस तरह से किया गया था कि तस्वीरों को देखते ही लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। खराब मेकअप वाली तस्वीरें वायरल होते ही सोशल मीडिया पर रानू मंडल के फनी मीम्स की बाढ़ सी आ गई थी।

न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला 2019 में प्रियंका चोपड़ा अपनी ड्रेस और मेकअप की वजह से ट्रोल हुई थीं। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची थीं। प्रियंका ने पारदर्शी ड्रेस पहनी थी और उनके बाल भी अजीब लग रहे थे। प्रियंका के इस लुक की विदेश में तारीफ हुई थी जबकि भारत में यूजर्स ने ट्रोल किया था।

अमिताभ बच्चन के घर पर दिवाली पार्टी में अजय देवगन का परिवार भी शामिल हुआ था। इस मौके पर अजय देवगन की बेटी न्यासा ने पीच कलर का लहंगा और गोल्ड की कढ़ाई वाला ब्लाउज पहना था। न्यासा का मेकअप प्रशंसकों को पसंद नहीं आया था। दरअसल, न्यासा ने आईलाइनर के साथ ग्लॉसी लिपस्टिक लगाई थी और गालों को हाइलाइट किया हुआ था। न्यासा बेशक सुंदर लग रही थीं, लेकिन ट्रोलर्स ने उनके इस लुक का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया था।

बच्चन परिवार की बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा अपने खूबसूरत लुक के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। लोग उनके स्टाइल को काफी पसंद करते हैं। ऐश्वर्या कान फिल्म फेस्टिवल में कई बार शिरकत कर चुकी हैं। जहां हर बार वो अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं तो कई बार वो अपने इन लुक्स को लेकर ट्रोल भी हो चुकी हैं। साल 2016 में ऐश्वर्या ने ड्रेस के साथ पर्पल रंग की लिपस्टिक लगाई थी। इसी लिपस्टिक की वजह से उन्हें ट्रोल किया गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page