बॉलीवुड फिल्म नगरी में फिलहाल सबसे ज्यादा चर्चित स्टार किड की बात की जाए तो सबसे पहले तैमूर अली खान का नाम ही सामने आएगा। आये दिन तैमुर सोशल मिडिया पर छाए रहते हैं, तैमुर के लाखों चाहने वाले हैं, बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान पॉपुलैरिटी के मामले में किसी बड़े स्टार से कम नही हैं।
कुछ दिन पहले सैफ अली खान और करीना अपने बेटे तैमूर को अपने पुश्तैनी गांव पटौदी घुमाने के लिए लेकर गए और पटौदी से कई शानदार वीडियोज और तस्वीरें आईं हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं हैं। इस मौके पर सैफ तैमूर को कंधे पर बैठा कर गाँव घुमा रहे थे और करीना भी उनके साथ थी।
तैमूर के जन्म के बाद से ये पहला मौका है जब सैफ अली खान और करीना कपूर तैमूर को घुमाने के लिए गांव लेकर गए। पटौदी के छोटे नवाब तैमूर स्विटजरलैंड, लंदन और पेरिस घूम आये पर अपने गांव आने का मौका उन्हें पहली बार मिला।
वैसे तो तैमूर की कोई वीडियो या तस्वीर वायरल होना कोई नई बात नहीं है पर इस बार मामला कुछ अलग है और इस बार तैमूर के साथ-साथ सैफ और करीना का भी देसी अंदाज सामने आया। सैफ अली खान तैमूर को कंधे पर बैठा कर गलियों में घूमते नजर आए थे।
जब तैमूर अपने गांव पटौदी पहुंचे तो उनकी एक झलक पाने के लिए पूरा गांव दौड़ पड़ा। हर कोई तैमूर को करीब से देखना चाहता था। तैमूर की तस्वीरें और वीडियो देखकर यही लगता है की वो गांव की इन छुट्टियों को काफी एन्जॉय कर रहे थे। गांव के बछड़े के साथ खेलना और जमीन पर बैठे हुए तैमूर की वीडियो बहुत वायरल हुआ है।
सैफ और करीना ने कई इंटरव्यूज में कहा है की वो अपने बेटे को आम बच्चे की तरह पालना चाहते हैं। स्टार किड या सेलिब्रिटी की तरह तैमूर का आकर्षण लोगों को खींच ही लेता है।