अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा बॉलीवुड के मोस्ट फन लविंग कपल में से एक हैं। आए दिन दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के मजेदार वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। काम के सिलसिले में बिजनेसमैन आनंद आहूजा ज्यादातर देश से बाहर ही रहते हैं। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने सोनम के साथ यात्रा के दौरान की एक ऐसी ही तस्वीर शेयर की है।
आनंद आहूजा द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में सोनम और आनंद आराम से एयरपोर्ट के फ्लोर पर बैठे अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। आनंद जहां लैपटॉप पर काम कर रहे हैं वहीं फैशन दिवा सोनम यहां भी स्टाइल स्टेटमेंट से दिल जीतने में कामयाब रहीं। दोनों एक साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
सोनम-आनंद की ये तस्वीर देखकर फैंस को क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर की याद आ गई। कुछ समय पहले धोनी ने भी अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो पत्नी साक्षी के साथ एयरपोर्ट के फ्लोर पर लेटे हुए नजर आए थे। धोनी ने कैप्शन में लिखा- ‘जब सुबह फ्लाइट पकड़नी हो तो कुछ ऐसा ही होता है।’
हाल ही में सोनम अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में नजर आईं थी, फिल्म में सोनम का नाम जोया सिंह सोलंकी है। ये फिल्म सितम्बर 2019 में रिलीज़ हुई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पे ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।