बॉलीवुड में स्टार-किड्स का आना लगा रहता है। इन स्टार किड्स में से कुछ हिट हो जाते हैं तो कुछ बुरी तरह से फ्लॉप। उनके फ्लॉप होने की बजह यह है के लोग उनकी तुलना उनके स्टार पेरेंट्स करते हैं। आज की पोस्ट में हम किसी ज़माने की सुपरहिट रह चुकी अभिनेत्रियों की बात करेंगे जिनकी बेटियों ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्में बुरी तरह से पिट गयी। बॉलीवुड में ऐसी उदाहरणों की कमी नहीं हैं जो अपने जमाने में तो हिट हीरोइनें रहीं लेकिन उनकी बेटियां उतना नाम नहीं कमा पायीं और ये बेटियां बॉलीवुड में हिट मां की फ्लॉप बेटियों के नाम से पहचानी जाती हैं।
हेमा मालिनी हिट तो ईशा देओल फ्लॉप
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने 70 से लेकर 80 के दशक तक लगातार लोगों के दिलों के पर राज किया और हेमा ने आज भी लोगों को अपना दीवाना बना रखा है। लेकिन जब इनकी बेटी ईशा ने बॉलीवुड में एंट्री ली तो ईशा वो कमाल नहीं कर पायीं जो हेमा ने किया था। ईशा की एक दो फिल्मों को छोड़ कर लोगों को शायद बाकी फिल्मों का नाम भी पता नहीं होगा। लेकिन आज कल ईशा ने बॉलीवुड को अलविदा कह कर अपना घर बसा लिया है।
डिंपल कपाड़िया हिट तो ट्विंकल फ्लॉप
अपनी पहली ही फिल्म बॉबी से डिंपल ने तो लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। डिंपल के स्टाइल को तो लोग फिल्म के तुरंत बाद ही फॉलो करने लगे थे। लेकिन डिंपल की बेटी ट्विंकल अपनी वो फैन फॉलोइंग बनाने में असफल रहीं। ट्विंकल ने 13 फ्लॉप फिल्में करने के बाद अक्षय से शादी करके अपना घर बसा लिया।
माला सिन्हा हिट तो प्रतिभा सिन्हा फ्लॉप
काफी लम्बे समय तक बॉलीवुड में सफल पारी खेलने वाली माला सिन्हा 60 के दशक की जानी मानी हीरोइन थीं। माला को आज भी लोग उनके बेहतरीन अभिनय के लिए याद करते हैं। लेकिन उनकी बेटी को तो शायद आप पहचानते भी नहीं होंगे। फिल्म ‘राजा हिन्दुस्तानी’ का परदेसी-परदेसी गाना आपको जरुर याद ही होगा, उसमें जो लड़की बंजारन बन कर डांस कर रही है वो प्रतिभा सिन्हा हैं। कुछ फिल्मों में काम करने के बाद और उनके फ्लॉप रहने के बाद प्रतिभा ने छोटे-छोटे रोल कर बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।
तनुजा हिट तो तनीषा फ्लॉप
तनुजा एक जमाने की हिट हीरोइन थीं, जो अपने बेमिसाल अभिनय के लिए आज भी जानी जाती हैं। तनुजा की बड़ी बेटी काजोल ने तो अपनी मां का नाम काफी रोशन किया लेकिन छोटी बेटी तनीषा बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं कर पायीं। हांलाकि तनीषा को काफी चांस मिले लेकिन वो अपनी मां के मुकाम का आधा भी हासिल नहीं कर पायीं।
शर्मीला टैगोर हिट तो सोहा अली खान फ्लॉप
शर्मीला टैगोर बॉलीवुड की वो पहली हीरोइन थीं जिन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर बिकनी पहनी थी। 70 के दशक में शर्मीला ने काफी लोगों को अपना दीवाना बनाया था। राजेश खन्ना के साथ उनकी जोड़ी लोगों को काफी पसंद थी। लेकिन शर्मीला की बेटी सोहा अली खान वो जादू नहीं बिखेर पायी जो उनकी मां ने बिखेरा था। रह-रह कर सोहा फिल्मों में नजर आती हैं लेकिन कोई बड़ी उपलब्धि सोहा के हाथ नहीं लगी।