बॉलीवुड में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरें लगभग पिछले दो साल से ही आ रही हैं। इन दिनों दोनों अपने के रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबर आई थी कि अर्जुन-मलाइका दोनों शादी कर रहे हैं। हालांकि बोनी कपूर ने इस खबर को गलत बताया है। बोनी कपूर ने कहा है कि मेरा बेटा फिलहाल शादी के मूड में बिल्कुल भी नहीं है।
इन्ही अफवाहों के बीच मलाइका पिछले दिनों मालदीव में वेकेशन एन्जॉय करती नजर आईं।
मलाइका ने अपनी गर्ल गैंग के साथ मालदीव में खूब मस्ती की। सोशल मीडिया पर मलाइका ने कई पिक्चर्स शेयर की हैं।
शेयर की गई इस पिक्चर में मलाइका पूल के किनारे पोज देती हुई नजर आ रही हैं। मलाइका का हॉट अंदाज़ देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। पिक्चर में व्हाइट श्रग के साथ मलाइका ब्लैक बिकिनी में दिख रही हैं। वहीं इसके अलावा मलाइका की कई और पिक्चर्स भी हैं जिनमें वो अपने दोस्तों के साथ दिख रही हैं।
मलाइका यहां अकेली नहीं हैं, उनके साथ उनकी पूरी गर्ल गैंग है। मलाइका अपने दोस्तों के साथ वेकेशन मना मनाने गई थी।
रिपोर्ट में बताया गया है कि शादी से पहले मलाइका एक रोलर कोस्टर ट्रिप करना चाहती थी इसके लिए उन्होंने इस बीच डेस्टिनेशन को चुना है। वैसे भी मालदीव मलाइका की फेवरेट डेस्टिनेशन में से एक है।