अपने घर की छत पर ही फल और सब्जियों की खेती करते हैं ये अभिनेता, शेयर की तस्वीरें

आज के समय में जैसे जैसे परंपरागत खेती में कीटनाशकों और तरह-तरह के केमिकल्स का प्रयोग बढ़ गया है वैसे वैसे मार्किट में आर्गेनिक फल और सब्जियों की डिमांड भी बहुत बढ़ गई है। ऐसे में कई लोग तो खुद अपने घर पे ही ऐसी खेती करने लगे हैं, जिससे वह खतरनाक केमिकल्स से त्यार हुई इन फल सब्जिओं के दुश प्रभाव से बच सकें। आज हम आपको ऐसे ही एक अभिनेता के बारे में बताने जा रहे हैं।

3 इडियट फिल्म के एक्टर आर माधवन को तो आप जानते ही हैं, जो कई और भी ब्लॉकबस्टर फिल्मे दे चुके हैं। आजकल इन्होंने मुंबई में अपने घर की छत पर ही टेरेस गार्डन बना लिया है, जहां वह फल और सब्जियों की खेती करते हैं।

आर माधवन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि “40 के दशक में अगर आप सिर्फ एक सेब भी खा लेते थे तो आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल जाते थे। परंतु आज के इस जमाने में उतने पोषक तत्व की जरूरत को पूरा करने के लिए आपको 41 सेब खाने होंगे। क्योंकि आधुनिक जमाने में सब कुछ केमिकल्स की मदद से उगाया जाता है, जिसमें पोषक तत्व बहुत ही कम होते हैं। ऐसी चीजें खाने से बीमारियां भी होती हैं। इसलिए मैंने घर पर ही ऑर्गेनिक खेती करना शुरू कर दिया।”

आपको बता दें की इस प्रकार की खेती को अर्बन खेती कहा जाता है। इसे बेहद खास तकनीक से उगाया जाता है जिसे ‘हाइड्रोपोनिक्स’ कहते हैं। जिससे बहुत कम जगह में फल और सब्जियां उगाई जा सकती हैं। सरकार भी इस प्रकार की खेती को बढ़ावा देना चाहती है और इसके लिए कई तरह के कार्यक्रम भी चलाये जा रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page