बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने बिकिनी में दिखाया हॉट अवतार, देखिए तस्वीरें

5 जुलाई को हर तरफ इंटरनेशनल बिकिनी डे मनाया जाता है, क्योंकि 5 जुलाई, 1946 फ्रांस के एक इंजीनियर लुईस रेयर्ड ने बिकिनी को डिजाइन किया था। जब भी कभी बिकिनी की बात होती है तो हॉलीवुड के साथ साथ बॉलीवुड हसीनाओं को भी याद किया जाता है। बी-टाउन में कई हसीनाएं हैं जिन्होंने अपनी बिकिनी बॉडी से सबका दिल जीता है। हालांकि कई बार ऐसा होता है कि इन एक्ट्रेसेस को बिकिनी पहनने के चक्कर में ट्रोल भी होना पड़ता है। वैसे तो बॉलीवुड में ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जो बिकिनी में नजर आ चुकी हैं लेकिन हम आपको उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो अबतक कई बार बिकिनी पहनकर हॉट और बोल्ड अवतार में नजर आईं।

प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब एक ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। अबतक प्रियंका कई बार बिकिनी में नजर आ चुकी हैं। प्रियंका फिल्मों के साथ साथ वेकेशन पिक्चर्स में कई बार बिकिनी में नजर आकर खबरें बना चुकी हैं। प्रियंका ने अपनी बिकिनी तस्वीरों से सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

कैटरीना कैफ

बार्बी गर्ल कही जानी वाली कैटरीना कैफ को भी बिकिनी से कोई परेशानी नहीं है। कैटरीना भी अबतक कई बार बिकिनी पहनकर हॉट और बोल्ड अवतार में नजर आ चुकी हैं। बीते दिनों ही कैटरीना की बिकिनी पिक्चर्स सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इन बिकिनी तस्वीरों से कैटरीना ने में सबका दिल जीत लिया था।

दिशा पटानी

बेहद कम समय में अपनी फिटनेस और हॉटनेस से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री दिशा पटानी तो बिकिनी क्वीन बन चुकी हैं। दिशा बी-टाउन की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं जो बिकिनी तस्वीरों के चलते काफी चर्चा में रहती हैं। दिशा तो आए दिन अपनी बिकिनी पिक्चर्स को सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। उनकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है। हालांकि कई बार वो ट्रोल भी हो चुकी हैं।

सनी लियॉन

पोर्नस्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं सनी लियॉन तो अपनी बोल्ड अदाओं के लिए ही मशहूर हैं। सनी अबतक कई बार बिकिनी में बोल्ड और हॉट लुक दिखा चुकी हैं। सनी की अभीतक कई बार बिकिनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।

मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड की मुन्नी मलाइका भी फिटनेस और हॉटनेस से सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं। 45 साल की मलाइका अपने रिश्तों के साथ साथ अपनी बोल्ड अदाओं और खूबसूरती के चलते चर्चा का विषय बनी रहती हैं। मलाइका जब भी वेकेशन पर जाती हैं तो बिकिनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं। मलाइका अबतक कई बार बिकिनी पिक्चर्स के चलते सुर्खियों बटोर चुकी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page