बॉलीवुड की देसी गर्ल से ग्लोबल पर्सनैलिटी बन चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों अपने लेटेस्ट फोटोशूट की वजह से एक बार फिर चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका ने हाल ही में फेमस मैगजीन हार्पर’स बाजार के सिंगापुर एडिशन के लिए फोटोशूट करवाया।
इस फोटोशूट की तस्वीरें प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है।
प्रियंका ने फोटोशूट की कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें से एक तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट भी है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए, प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- “हार्पर’स बाज़ार सिंगापुर, मार्च 2020″।
एक तस्वीर में प्रियंका ब्लैक कलर की नेट आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। प्रियंका ने अपने इस मिनिमल मेकअप लुक के साथ एक स्कार्फ पहना है।
वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ब्लैक कलर के ट्रांस्पेंरेट ट्यूब टॉप के साथ मैचिंग आउटफिट में नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर में उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिला है।
प्रियंका की तीसरी तस्वीर की बात करें तो इसमें वह ब्लैक कलर के शार्ट आउटफिट में दिख रही हैं जिसके ऊपर उन्होंने ब्राउन कलर का लॉन्ग कोट पहन कर अपने इस लुक को कंप्लीट किया है। प्रियंका चोपड़ा कातिलाना अंदाज में कैमरे के सामने पोज दे रही हैं।
एक और तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा टाइगर प्रिंट की ड्रेस पहने सोफे पर बोल्ड अंदाज़ में पोज़ देती नज़र आ रही हैं।
इसके अलावा प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी इस फोटोशूट की कई तस्वीरें शेयर की हैं।
प्रियंका के फैन्स प्रियंका की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।