वैसे तो बॉलीवुड में अभिनेत्रियों की कोई कमी नहीं है वैसे तो जो दिखने में बेहद सुन्दर हैं। लेकिन फिर भी कुछ एक्ट्रेस ऐसी हैं जिनकी खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है और वे दूध की तरह सफ़ेद दिखाई देती हैं। तो आइये आज देखते हैं ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस जो बेहद गोरी हैं।
कैटरीना कैफ
आज कैटरीना कैफ का नाम बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में लिया जाता है। दरअसल कैटरीना कैफ विदेशी मूल की अभिनेत्री हैं। वे बॉलीवुड में आने से पहले इंग्लैंड में रहती थीं शायद इसी वजह से वे बाकी अभिनेत्रियों से काफी ज्यादा गोरी हैं। बॉलीवुड में कैटरीना कैफ ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर अपनी एक अलग पहचान बना ली है।
करीना कपूर
बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर भी एक्टिंग के साथ साथ खूबसूरती में भी किसी से कम नही हैं। करीना कपूर अपनी बहन करिश्मा कपूर की तरह काफी गोरी हैं। लेकिन वे कपूर परिवार की सबसे गोरी लड़की हैं। उनका रंग बेहद गोरा है।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने शाहरुख़ खान के साथ फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आज अनुष्का बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों से एक गिनी जाती हैं। अनुष्का का रंग भी बहुत गोरा है।
मोनिका बेदी
आजकल मोनिका फिल्मों में नजर नहीं आती लेकिन 90 के दशक में वे कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रही थीं। मोनिका बेदी को बॉलीवुड की सबसे गोरी अभिनेत्रियों में गिना जाता है, बर्फ की तरह सफेद दिखने वाली अभिनेत्री मोनिका बेदी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ काफी चर्चा में रहा था।
जैकलीन फर्नांडिस
श्रीलंका से आई एक्ट्रेस जैकलीन आज भारत में अपने फ़िल्मी करियर की जड़ें जमा चुकी हैं। श्रीलंकन ब्यूटी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को भी बॉलीवुड की सबसे गोरी अभिनेत्रियों में गिना जाता है।
तमन्ना भाटिया
‘बाहुबली’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में नजर आ चुकी तमन्ना भाटिया का नाम साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में सुपरहिट अभिनेत्रियों में आता है। तमन्ना भाटिया ‘एंटरटेनमेंट’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों भी काम कर चुकी हैं। तमन्ना देखने में बहुत खूबसूरत और बेहद गोरी हैं।