गोवा में दोस्तों संग वेकेशन एन्जॉय करती नजर आईं वाणी कपूर, देखें खूबसूरत तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर ने कुछ ही फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी खूबसूरती के चर्चे सोशल मीडिया पर होते रहते हैं। साथ ही वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वाणी कपूर काफी दिनों से अपनी आने वाली फिल्म शमशेरा की शूटिंग में बिजी थी। हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म शमशेरा की शूटिंग पूरी की है।

अपना काम खत्म करते ही वाणी कपूर अपनी दोस्तों के साथ वेकेशन पर जा पहुंची। जहां वाणी खूब एन्जॉय करती नजर आ रही हैं।

देखिये वाणी की इन छुट्टियों की मस्ती की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें।

वाणी ने अपने गर्ल गैंग के साथ मिलकर खूब मस्ती की। अपनी सहेलियों के साथ स्वीमिंग पूल में वाणी पोज देती नजर आई।

वाणी कपूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। वहीं फैंस को भी उनकी ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं।

फिल्म ‘शमशेरा’ में वाणी रणबीर कपूर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। शमशेरा में वाणी उत्तर प्रदेश की एक नौटंकी वाली का किरदार कर रही हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘शमशेरा’ वाणी के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है।

वाणी और रणबीर कपूर ये जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ में दिखने वाली है। अब देखना होगा कि फैंस को ये जोड़ी कितनी पसंद आती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page