श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही सुर्खियां बटोरती हुई नज़र आ रही हैं। खुशी एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गई हैं और इसकी वजह इनकी फिल्म तो बिस्कुल नहीं है। दरअसल हाल ही में उनको अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए देखा गया था। खुशी कपूर अपनी बहन जाह्नवी के अलावा अपने दोस्तों के साथ भी वक्त बिताना पसंद करती हैं। बीती रात खुशी अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती करती नज़र आईं। देखें तस्वीरें……..
बेहद खूबसूरत लग रही हैं खुशी और उनकी सहेली..
मस्ती के मूड में नज़र आ रही है खुशी और उनके दोस्तों की मंडली..
इसलिए कहते हैं हर एक फ्रेंड ज़रूरी होता है..
इस तस्वीर में खुशी अपने दोस्तों के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। वही दूसरी तरफ ये मिस्ट्री मैन उनके साथ खड़ा नजर आ रहा है।
आपको बता दें कि करण जौहर ने खुशी को अपनी अगली फिल्म के लिए साइन कर लिया है और वो बहुत जल्द अपना फिल्मों का सफर शुरू करने जा रही हैं। माना जा रहा है कि खुशी और शाहरूख खान के बेटे आर्यन एक साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।