मैगजीन के लिए प्रियंका ने करवाया बैकलेस साड़ी में हॉट फोटोशूट, तस्वीरें और वीडियो हो रही हैं वायरल

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब सुर्खियों बटोर रही हैं, इन दिनों प्रियंका सोशल मीडिया पर खूब कहर ढा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की अभी तक की सबसे हॉट वीडियो और तस्वीरें सामने आईं हैं।

दरअसल, प्रियंका ने ‘इनस्टाइल मैगजीन’ के लिए एक हॉट फोटोशूट करवाया है। एक फोटो में प्रियंका ने बैकलेस ब्लाउज के साथ प्रिंटेड बॉटल ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई हैं। प्रियंका ने एक और फोटो में गोल्डन साड़ी पहने हुए ये हॉटशूट करवाया है। प्रियंका चोपड़ा ने इस गोल्डन साड़ी के साथ ब्‍लाउज नहीं पहना।

प्रियंका ने इस हॉट फोटोशूट में न्यूड मेकअप कैरी किया हुआ है। न्यूड मेकअप में प्रियंका चोपड़ा बेहद सेक्सी और हॉट लग रही हैं। मैगजीन के कवर पेज पर प्रियंका का गोल्डन कलर की साड़ी पहने बैकलेस अवतार देखने को मिल रहा है।

जब इस हॉट फोटोशूट के सिलसिले में प्रियंका से सवाल पूछे गए तो उन्होंने बेहद दिलचस्प जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ‘मेरी एक प्रॉब्लम है जब मैं इंडियन लुक अपनाती हूं तब मैं बिलकुल अलग ही एनर्जी महसूस करती हूं। साथ ही मैं इसे खास बनाने के लिए हर वो चीज ट्राई करती हूं जो भारतीय संस्कृति को दर्शाता हो’।

प्रियंका ने आगे बताया ‘जब मैं बच्ची थी तब मैं अपनी मां की साड़ी पहनती थी। मैं इस इंडियन लुक से पूरी दुनिया को भारतीय डिजाइन और डिजाइनर की बारीकियों को दर्शाना चाहती हूं’। प्रियंका ने मैगजीन का कवर अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।  इसके साथ ही, इस कवर फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने एक लंबा नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने साड़ियों के लिए अपने प्यार का इजहार किया।

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “फैशन दुनिया भर की संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो अक्सर सदियों से चली आ रही परंपराओं से उत्पन्न होता है और जब मौसम बदलते हैं तो यह शैली से बाहर नहीं जाता है। ‘साड़ी’ भारत के सबसे प्रतिष्ठित और मान्यता प्राप्त छाया-आकृतियों में से एक है। मेरे लिए, इसकी सुंदरता इसकी चंचलता में है, न कि केवल कपड़े में। यह शिष्टता, नारीपन और शक्ति का प्रतीक है और जब मैं साड़ी पहनती हूँ तो मुझे अच्छा लगता है।

1 thought on “मैगजीन के लिए प्रियंका ने करवाया बैकलेस साड़ी में हॉट फोटोशूट, तस्वीरें और वीडियो हो रही हैं वायरल”

  1. Ha sahi h sirf sadi pahnana hi acha lagta hoga. Uske sath jo anya inner kapde like blouse pahnana achan nahi lagta. Lekin kewal sadi pahanana hi bhartiya sanskriti nahi h uske sath anya vstr bhi pahne jate h aur aap srf fashion k nam pr nangapan fela rahe ho na ki bharitya sanskriti

Leave a Reply to Dheeraj Pandey

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page