मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट का खिताब जीत चुके हैं बॉलीवुड के ये 8 सितारे!

हिंदी फिल्म जगत टैलेंट से भरा पड़ा है। बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में होती है जिनमे एक न एक फाइट सीन होता ही है और आज कल कई फिल्मों में मार्शल आर्ट फाइटिंग सीन्स ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। आज हम आप को बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में बताने वाले हैं, जो मार्शल आर्ट्स में ब्लैक बेल्ट हैं और उन्होंने अपनी फिल्मों में कई बार इसका प्रदर्शन भी किया है, आईये जानते हैं उन अभिनेताओं के बारे में!

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाडी अभिनेता अक्षय कुमार मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट हैं। खिलाडी कुमार की ऐसी कोई एक्शन फिल्म नहीं जिसमें उन्होंने मार्शल आर्ट का इस्तेमाल न किया हो, जब वो कोई स्टार नहीं थे तब वो सेल्फ डिफेन्स की ट्रेनिंग दिया करते थे। अक्षय कुमार के पास दो ब्लैक बेल्ट हैं, मार्शल आर्ट्स में उन्हें ‘Tae Kwon Do’ और ‘Muay Thai’ में ब्लैक बेल्ट मिला है। कराटे में अक्षय कुमार के पास सिक्स्थ डिग्री ब्लैक बेल्ट है।

अजय देवगन

बॉलीवुड के सिंघम अभिनेता अजय देवगन भी एक मार्शल आर्टिस्ट हैं और उन्हें भी इस में ब्लैक बेल्ट मिली हुई है। वे साउथ कोरिया की ‘Tae Kwon Do’ में ब्लैक बेल्ट से सम्मानित हैं। अजय ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत में कई फिल्मो में मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया है।

शिल्पा शेट्टी

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी कराटे में एक ब्लैक बेल्ट रखती हैं।

विद्युत जामवाल

बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल का नाम दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स की लिस्ट में है और आज पुरे देश में उनके काफी फैंस हैं। विद्युत अपनी शानदार फाइटिंग सीन्स और अपने स्टंट की वजह से जाने जाते हैं। उनके पास जिमनास्टिक और मार्शल आर्ट्स दोनों में ब्लैक बेल्ट है। विद्युत ने अपनी कई फिल्मो में इसका प्रदर्शन किया है। असल में, उन्होंने चार साल की उम्र से कलारी पेट्टू में ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था।

मिथुन चक्रवर्ती

80 के दशक के एक बहुत ही फेमस एक्टर मिथुन चक्रवर्ती जी भी एक ब्लैक बेल्ट मार्शल आर्ट्स हैं। मिथुन मार्शल आर्ट्स की कुंग फू शैली में ब्लैक बेल्ट हैं। फिल्मों से पहले मिथुन एक प्रोफेशनल रेसलर हुआ करते थे। और उन्होंने साल 1967 में जूनियर कैटेगरी में वेस्ट बंगाल स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप का खिताब भी जीता था। मिथुन को बॉलीवुड फिल्मों में प्रवेश करने वाला पहला मार्शल आर्ट एक्सपर्ट माना जाता है।

ईशा कोप्पिकर

जब मार्शल आर्ट्स की बात आती है, तो अभिनेत्री अभिनेताओं के बराबर होती हैं। मिस इंडिया 1995 के मिस टैलेंट क्राउन की विजेता, ईशा के पास ‘Tae Kwon Do’ में ब्लैक बेल्ट है।

सुनील शेट्टी

90 के दशक के फेमस एक्शन हीरो अभिनेता सुनील शेट्टी भी एक मार्शल आर्ट्टिस्ट हैं। उन्हें भी मार्शल आर्ट काफी पसंद है और इस वजह से उन्होंने इसे सीखने का फैसला किया उन्होंने किक बॉक्सिंग और कराटे में ब्लैक बेल्ट जीता है।

टाइगर श्रॉफ

बॉलीवुड के यंगेस्ट स्टार्स टाइगर श्रॉफ ने बॉलीवुड में काफी कम समय में अच्छी पहचान बना ली है। टाइगर को भी आर्टिकल आर्ट काफी पसंद है। टाइगर ‘Kalaripayattu’, ‘modern kung fu’, ‘Krav Maga’ और ‘Silat’ में काफी माहिर हैं। टाइगर श्रॉफ के पास ‘Tae Kwon Do’ में फिफ्थ डिग्री ब्लैक बेल्ट है। वह 14 साल की उम्र से मार्शल आर्ट का अभ्यास कर रहे हैं।

इन सितारों के अलावा बॉलीवुड में और भी बहुत सारे सितारे हैं जो अलग अलग तरह की मार्शल आर्ट्स में एक्सपर्ट हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page