आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान भी एक अच्छी अभिनेत्री हैं। सोनी राजदान ने आलिया की फिल्म ‘राजी’ में आलिया की मां का रोल किया था। सोनी राजदान ने बॉलीवुड में फिल्म ‘36 चौरंगी लेन’ से कदम रखा था। सोनी ने अपने पति महेश भट्ट के डायरेक्शन में बनी कई फिल्मों में काम भी किया है।
उन्होंने बॉलीवुड की करीब 24 फिल्मों में काम किया है जिसमे से ‘सड़क’, ‘गुमराह’,’सर’, ‘मंडी’, ‘साथी’ और ‘पेज 3’ जैसी यादगार फिल्में भी हैं।
इन दिनों सोनी राजदान फिल्म ‘नो फादर्स इन कश्मीर’ के विवादित विषय को लेकर चर्चा में हैं।
सोनी आए दिन सोशल मीडिया पर अपने घर की तस्वीरें शेयर करती हैं। सोनी का घर अपने आप में मिनी कश्मीर है। उन्होंने अपना घर कश्मीरी सजावटी सामानों से सजाया है।
सोनी और महेश भट्ट के घर के फर्नीचर भी कश्मीरी तरीके से बनवाए गए हैं। घर के हर कोने में सजावटी सामान कश्मीर की याद दिलाते हैं।
सोनी राजदान कश्मीरी हैं। उनके पिता का नाम नरेन्द्र नाथ राजदान है जबकि उनकी मम्मी जर्मन हैं। सोनी का जन्म 25 अक्टूबर 1965 को इग्लैंड में हुआ था। सोनी ने एक्टिंग करियर की शुरूआत इंगलिश थिएयर से की थी। सोनी राजदान ने 20 अप्रैल 1986 को महेश भट्ट से शादी की थी।
महेश भट्ट और सोनी राजदान की दोनों ही बेटियां आलिया और शाहीन अपने प्रोफेशनल लाइफ में सक्सेसफुल हैं।
आलिया ने साल 2015 से ही मम्मी पापा से अलग रहना शुरू कर दिया था। आलिया अपनी बहन शाहीन के साथ मम्मी पापा से अलग रहती हैं।
सोनी राजदान बेटी आलिया के सक्सेस से बहुत खुश हैं। रणबीर कपूर से आलिया के रिश्ते पर भी वो आए दिन बात करती हैं। हाल ही में सोनी ने कहा था कि वो खुश हैं क्योंकि आलिया रणबीर के साथ खुश हैं।
आलिया की मां सोनी राजदान दोनों के रिश्ते को ग्रीन सिंग्नल दे दिया है। एक इंटरव्यू में आलिया की मां सोनी राजदान ने बेटी और रणबीर के रिश्ते को खुलकर बात की। सोनी राजदान ने कहा कि “मेरी बेटी के साथ मेरा बहुत अच्छा रिश्ता है। मैं अफवाहों पर विश्वास नहीं करती हूं मैं उससे सीधे बात करती हूं। घर में बच्चों की जिंदगी में क्यो हो रहा हैं..क्या नहीं…हमें सब पता होता है क्योंकि हम मां-बेटी से पहले एक अच्छे दोस्त हैं। रणबीर के बारे में सोनी ने कहा है कि, ”रणबीर एक प्यारा लड़का है,जिसे घर के सभी लोग पसंद करते हैं”।
I know her i have seen her in the movie of Gumrah(1993). Sanjay Dutt, Sridevi. Her real name is Soni Razdam. She did a good role in that movie.
https://directinsure.in/