ये हैं बॉलीवुड की 8 सबसे महंगी शादियाँ जिनमें खर्च हुए करोड़ों रूपये!

बॉलीवुड से रोजाना आपको तरह तरह की खबरें सुनने को मिलती रहती होंगी लेकिन आज हम आपके लिए जो खबर लेकर आए हैं उसे पढ़कर आप हैरान होने वाले हैं वैसे तो बॉलीवुड में कई शादियाँ हुई हैं जिनमें लाखों रूपये खर्च हुए हैं लेकिन यहाँ कुछ शादियाँ ऐसी भी थीं जो करोड़ों का तो क्या अरबों का भी रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं। बॉलीवुड के सेलेब्रिटी जिन्होंने अपनी शादी में हजारों, लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपए खर्च किए हैं ज्वेलरी से लेकर शादी के जोड़े तक हर चीज बेहद महंगी है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन 8 शादियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें करोड़ों का खर्चा हुआ है ये शादियाँ दुनिया की सबसे अमीर शादियों में से एक गिनी जाती हैं। आईये जानते इन रॉयल शादियों के बारे में!

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को आज 12 साल से ऊपर चुके हैं। बच्चन परिवार ने शादी में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। ऐश्वर्या की साड़ी से लेकर ज्वेलरी, सबकी कीमत करोड़ों में थी। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी धूमधाम से हुई थी उनकी शादी बहुत ही बड़ी और आलीशान तरीके से की गई थी उन्होंने अपनी शादी में करीब छह से सात करोड़ रुपए खर्च किए थे।

विवेक ओबेरॉय और प्रियंका अल्वा

विवेक ओबरॉय वैसे तो बहुत कम फिल्मो में नजर आए है इन्हें भले ही बॉलीवुड में कुछ खास सफलता नही मिली हो लेकिन इनकी शादी दुनिया भर में मशहूर हो गयी थी, इन्होने शादी में इतना खर्चा किया था कि पूरी दुनिया में इनकी शादी के चर्चे होने लगे थे। ये शादी दुनिया की सबसे महंगी शादियों में से एक गिनी जाती है। इनकी शादी साल 2010 में हुई थी।

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की खुबसूरत एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की रॉयल शादी साल 2009 में हुई थी। जैसा कि हम सभी जानते हैं राज कुंद्रा एक सफल और अमीर बिजनेसमैन हैं। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने अपनी शादी ग्रैंड हयात होटल में की थी और उन्होंने अपनी शादी में कुल मिलाकर 10 करोड़ रुपए खर्च किए थे। डेकोरेशन के अलावा शिल्पा की हीरों और एमरल्ड से बनी ज्वेलरी पर सबसे ज्यादा पैसे खर्च हुए थे। उस वक्त हर कोई शिल्पा की ज्वेलरी देखकर हैरान रह गया था। खबरों की मानें तो शिल्पा की इंगेजमेंट रिंग 5 करोड़ की है। इनकी शादी बहुत भव्य थी। इसलिए इनकी शादी की गिनती भी बॉलीवुड की महंगी शादियों में होती है।

रितेश देशमुख और जेनेलिया

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया की साल 2012 में शादी हुई थी। रितेश देशमुख ने जेनेलिया से महाराष्ट्रीयन शैली में शादी की थी दोनों ही अपनी इस शादी से बेहद खुश हैं जेनेलिया ईसाई धर्म से है इसलिए उन्होंने चर्च में भी शादी की थी जिसे बड़ी धूम-धाम से उन्होंने सेलिब्रेट किया था। जेनेलिया और रितेश देशमुख ने अपनी शादी में करीब 25 करोड़ रुपए खर्च किए थे यह बॉलीवुड की अबतक की तीसरी सबसे महंगी शादी मानी जाती है।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा  

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी साल 2018 की बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी शादी रही। पूरा बॉलीवुड इस शादी में शामिल हुआ था। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुईं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा कि शादी में करीबन 60 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में  शादी की थी। इन दोनों ने इटली में शादी की थी। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी भी काफी चर्चा में रही थी क्यूंकि इनकी शादी में करीबन 110 करोड़ रुपए का खर्चा हुआ था। विराट और अनुष्का की शादी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा महंगी शादी मानी जाती है।

दीपिका और रणवीर

फिल्म अभिनेत्री दीपिका और अभिनेता रणवीर सिंह की शादी भी साल 2018 में काफी सुर्खियों में रही थी। इस फिल्मी जोड़े ने 14-15 नवंबर को इटली के विला डेल बालबियानेलो में शादी की थी। लेक कोमो स्थित इस विला को एक दिन के लिए किराए पर लेने के लिए करीब 8 लाख 20 हजार रुपए चुकाने पड़ते हैं। दीपिका और रणवीर ने इटली में शादी के लिए लगभग 2 करोड़ रुपए खर्च किए। शादी में सिक्योरिटी पर भी 1 करोड़ रुपए खर्च किया गया। करोड़ों की इस शादी के बाद इन्होंने भी बेंगलुरु और मुंबई में रिसेप्शन दिए थे।

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास

साल 2018 में भारत की सबसे चर्चित और महंगी शादियों में फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और विदेशी गायक निक जोनास की शादी रही थी। निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। प्रियंका की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में संपन्न हुई थी। पूरे होटल का एक दिन का खर्चा लगभग 64.40 लाख रुपए था और प्रियंका ने 5 दिनों के लिए होटल बुक किया था। इस शादी के लिए मेहरानगढ़ भी बुक किया था साथ ही मेहमानों को लाने के लिए हेलीकॉप्टर बुक किया गया था। एक अनुमान मानें तो इस शादी का खर्चा 70-100 करोड़ से भी ज्यादा हो सकता है। प्रियंका ने दिल्ली और मुंबई में भी अलग से रिसेप्शन दिए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी रिसेप्शन में शरीक हुए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page