बॉलीवुड फिल्म जगत में कई बड़े सितारे रहे जो अपने अभिनय से लाखों दिलों में बस गये लेकिन इन्हीं में से कुछ ऐसे भी सितारे हैं जो अपनी आखरी फिल्म को रिलीज़ होते नही देख पाए। आज आपको ऐसे बॉलीवुड सितारों के बारे में बता रहे हैं जो अपनी आखिरी फिल्म को रिलीज़ होते नहीं देख पाए। आईये जानते हैं उन सितारों के बारे में:
ओम पुरी
अभिनेता ओम पुरी की मौ’त 66 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई। ओम पुरी की बॉलीवुड फिल्म ‘द गाजी अटैक’ और हॉलीवुड फिल्म ‘22 रॉयस हाउस’ इनकी मौ’त के बाद रिलीज हुई थी। जिसको देखने के लिए वे जिंदा नहीं रहे। फिल्म ‘tubelight’ में भी ओम पुरी ने काम किया था लेकिन वह अपने इस किरदार को भी परदे पर नहीं देख पाए।
श्रीदेवी
साल 2019 के शुरुआत में ही बॉलीवुड की सबसे फेमस और पॉपुलर अदाकारा श्रीदेवी की अचानक से मौ’त हो गई। अभिनेत्री श्रीदेवी अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ में एक छोटा सा रोल अदा कर रही थीं।
राजेश खन्ना
बॉलीवुड जगत के लिजेंट अभिनेता राजेश खन्ना की मौ’त कैंसर की वजह से हुई। 2011 में इनकी दो फिल्मों की शूटिंग हो चुकी थी। ‘जानलेवा ब्लैकबेयर्ड’ और ‘रियासत’ लेकिन राजेश खन्ना के नि’धन के 2 साल बाद यह दोनों फिल्में रिलीज हुई।
दिव्या भारती
बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री दिव्या भारती की मौ’त ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। महज 19 वर्ष की उम्र में दिव्या की अचानक अपने अपार्टमेंट की बिल्डिंग से गिरने से मौ’त हो गई थी, इनकी मौ’त के 9 महीने बाद फिल्म ‘शतरंज’ रिलीज हुई थी जो सुपरहिट हुई थी।
फारुख शेख
अपने ज़माने के फैमस अभिनेता फारुख शेख बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक थे। इनकी मौ’त 28 दिसंबर, 2013 को दुबई में दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। उनके नि’धन के 1 साल बाद उनकी फिल्म ‘यंगिस्तान’ रिलीज हुई थी।
शम्मी कपूर
शम्मी कपूर का नि’धन 2011 में हार्ट अटैक के कारण हुआ था। अपने पोते रणबीर की फिल्म ‘रॉकस्टार’ में शम्मी कपूर ने छोटा सा रोल अदा किया था। लेकिन यह फिल्म उनकी मौ’त के बाद रिलीज़ हो पाई। वो खुद को आखिरी बार पर्दे पर नहीं देख पाए।
संजीव कुमार
संजीव कुमार एक मल्टी टैलेंटेड एक्टर थे। उन्होंने 47 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी मौ’त के बाद उनकी 10 फिल्मे रोक दी गयी थी, जिनमें उन्होंने काम करना था। उनकी फिल्म ‘प्रोफेसर की पड़ोसन’ उनकी मौ’त के बाद रिलीज़ की गयी थी।
अमरीश पुरी
बॉलीवुड के मशहूर विलेन अमरीश पुरी भी अपनी आखरी फिल्म नहीं देख पाए थे। उनकी फिल्म ‘कच्ची सड़क’ की शूटिंग पूरी हो चुकी थी लेकिन 2005 में उनका नि’धन हो गया था और उनकी फिल्म 2006 में रिलीज़ हुयी थी।
सुशांत सिंह राजपूत
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के 14 जून 2020 को मात्र 34 साल की उम्र में यूँ अचानक चले जाने से पूरा देश सदमे में था। सुशांत सिंह राजपूत भी अपनी फिल्म ‘दिल बेचारा’ परदे पर नहीं देख पाए, सुशांत की मौ’त के लगभग डेढ़ महीने बाद उनकी फिल्म ‘दिल बेचारा’ रिलीज़ हुई।