रिश्ते में (cousin) भाई-बहन हैं ये 10 बॉलीवुड सितारे, जानें कैसे बना इनका ये रिश्ता

बॉलीवुड इंडस्ट्री बहुत बड़ी है। इस इंडस्ट्री में काम करने वाले बहुत से लोग भी किसी न किसी रिश्ते के चलते एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। बॉलीवुड में सगे भाई-बहनों को तो हर कोई जानता है, मगर कुछ रिलेशनशिप ऐसी भी होती हैं, जिनके बारे में ज़्यादा लोगों को जानकारी नहीं है। ऐसे कई सितारे हैं जिनका फैमिली के जरिए दूर का रिश्ता रहा है। क्या आप बॉलीवुड के इन सितारों के आपस के रिश्ते को जानते हैं? आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे भाई-बहनों से रूबरू करवाते हैं।

मोहनीश बहल और काजोल

कुछ ही लोगों को पता होगा कि एक्टर मोहनीश बहल और एक्ट्रेस काजोल भाई-बहन हैं। मोहनीश बहल की मां नूतन और काजोल की मां तनूजा सगी बहन हैं। इस हिसाब से मोहनीश बहल और काजोल भाई बहन हैं।

इमरान हाशमी और आलिया भट्ट

बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि अभिनेत्री आलिया भट्ट एक्टर इमरान हाशमी की बहन हैं। आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट, इमरान हाशमी के रिश्ते में मामा लगते हैं।

रणवीर सिंह और सोनम कपूर

एक्ट्रेस सोनम कपूर और एक्टर रणवीर सिंह रिश्ते में भाई-बहन हैं। दरअसल रणवीर की दादी और सोनम कपूर की नानी एक दूसरे की बहन हैं।

फराह खान और फरहान अख्तर

फराह खान और साजिद खान की माँ मेनका और फरहान अख्तर और ज़ोया अख्तर की माँ हनी ईरानी सगी बहने हैं। इस रिश्ते से फराह और फरहान भाई-बहन हैं।

रज़ा मुराद और ज़ीनत अमान

रज़ा मुराद ने एक फ़िल्म में ज़ीनत अमान के साथ रेप सीन करने से इंकार कर दिया था। क्योंकि रज़ा, रिश्ते में ज़ीनत के भाई लगते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page