रेखा ने इन 5 फिल्मों में, कामसूत्र की टीचर बनने से लेकर प्रोस्टिट्यूट बनने तक, दिए थे बोल्ड सीन्स

सदाबहार एक्ट्रेस रेखा 66 साल की हो गई हैं, रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई में हुआ था। रेखा एक ऐसी एक्ट्रेस है, जिनकी लाइफ बेहद कन्ट्रोवर्शियल रही है। रेखा ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 1970 में फिल्म ‘सावन भादों’ से की थी। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी। हालांकि रेखा को अपने फिल्मी करियर के दौरान काफी संघर्ष करना पड़ा। रेखा जैसी सफल हीरोइन ने भी कुछ ऐसे बोल्ड किरदार निभाएं हैं जो शायद कोई और न निभा पाता। देखिए, कौन से थे ये रोल।

उत्सव

rekha

1984 में रेखा ने ‘उत्सव’ नाम की फिल्म में लीड रोल किया। रेखा ने वसंतसेना का रोल निभाया जो एक रखैल होती है और एक गरीब आदमी से रिश्ता बनाती है। इस फिल्म में शेखर सुमन और रेखा के बोल्ड सीन हैं।

खून भरी मांग

rekha

फिल्म ‘खून भरी मांग’ में रेखा के किरदार ने सबको हिला कर रख दिया था। खूबसूरत रेखा का अधजले चेहरे वाली औरत का रोल करना वाकई चुनौती भरा था। इसी फिल्म में रेखा ने ग्लैमरस रोल भी निभाया है।

खिलाड़ियों का खिलाड़ी

rekha

रेखा और अक्षय कुमार ने फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी फिल्म में साथ काम ही नहीं किया बल्कि कई बोल्ड सीन भी दिए हैं। रेखा ने इसमें एक लेडी डॉन का रोल निभाया जो अपनी बहन के प्रेमी से ही प्यार कर बैठती है। इस फिल्म के बाद अक्षय और रेखा के साथ होने की भी अफवाहें उड़ी थी।

कामसूत्र

rekha

बोल्ड सीन से भरपूर इस फिल्म को तब बॉक्स ऑफिस पर प्रशंसा और सफलता दोनों ही हासिल हुई थी। इस फिल्म को कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में भी दिखाया गया। फिल्म ‘कामसूत्र’ में रेखा ने कामसूत्र पढ़ाने वाली टीचर का रोल किया। रेखा से बेहतर शायद ही कोई यह रोल कर पाता।

आस्था

rekha

साल 1997 में आई निर्देशक बासू भट्टाचार्य की फिल्म ‘आस्था : इन द प्रिजन ऑफ स्प्रिंग’ में भी रेखा ने बोल्ड सीन किया था। इस फिल्म में रेखा के अलावा ओम पुरी और नवीन निश्चल थे। रेखा ने ओम पुरी और नवीन निश्चल के साथ इंटिमेट सीन दिये थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page