विनोद मेहरा की बेटी आज बन चुकी है बॉलीवुड की खूबसूरत और हॉट अभिनेत्री!

बीते ज़माने के अभिनेता विनोद मेहरा ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है। विनोद मेहरा अपने समय के सफल अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। विनोद मेहरा एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ एक अच्छे निर्देशक और निर्माता भी थे। उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों का निर्देशन और निर्माण किया था। आज उनकी मौ’त को 32 साल हो गए हैं। 30 अक्टूबर 1990 को हार्ट अटैक से उनका नि’धन हो गया था। जब विनोद मेहरा का नि’धन हुआ था तब उनकी बेटी सोनिया मेहरा की उम्र 2 साल से भी कम थी। 2 दिसंबर 1988 को जन्मीं सोनिया विनोद और उनकी तीसरी पत्नी किरण की बेटी हैं।

विनोद ने तीन शादियां की थीं। उनकी पहली शादी मीना बोरका और दूसरी शादी बिंदिया गोस्वामी से हुई थी। आज उनकी बेटी भी बॉलीवुड में अपने कदम जमाने में लगी हुई हैं।

विनोद के नि’धन के बाद सोनिया का पालन-पोषण उनके नाना-नानी के घर केन्या में हुआ। सोनिया की पढ़ाई केन्या और लंदन में हुई है। सोनिया ने 8 साल की उम्र में एक्टिंग की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। इस दौरान लंदन एकेडमी ऑफ म्यूजिक एंड ड्रामेटिक आर्ट्स के एक्टिंग एग्जामिनेशन में उन्हें गोल्ड मेडल भी मिला था।

17 साल की उम्र में वो मुंबई आ गईं और अनुपम खेर के इंस्टीट्यूट एक्टर प्रीपेयर्स से 3 महीने का कोर्स किया। मॉडल और एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सोनिया एक ट्रेंड डांसर भी हैं।

सोनिया ने साल 2007 में निर्देशक अनंत महादेवन की फिल्म ‘विक्टोरिया नं. 203’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में सोनिया के अलावा अनुपम खेर, ओम पुरी, जिमी शेरगिल और जॉनी लीवर भी अहम किरदार में थे।

सोनिया ने अब तक करीब 4 फिल्मों में काम किया है। उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘रागिनी एमएमएस 2’ (2014) में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने तान्या कपूर नाम का किरदार निभाया था।

फिल्मों के साथ-साथ सोनिया टीवी पर भी काम कर चुकी हैं। एमटीवी के कई प्रोग्राम्स (एमटीवी ग्राइंड, एमटीवी न्यूज और एमटीवी स्टाइल चेक) में वो बतौर वीजे नजर आ चुकी हैं। सोनिया मेहरा दिखने में बेहद खूबसूरत और हॉट नज़र आती हैं। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page