सब्यासाची के लहंगों में बॉलीवुड की खूबसूरत दुल्हनों का नायाब रूप देख फिदा हुआ पूरा हिंदुस्तान

आजकल दीपिका-रणवीर की जोड़ी लाइमलाइट में है। इनसे जुड़ी हर खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसे में दीपिका की वेडिंग ड्रेस की चर्चा न हो ऐसा भला कैसे हो सकता है। दीपिका के शादी के लहंगे ने लोगों का ध्यान अपनी ओर अकर्षित किया। दीपिका को खूबसूरत दुल्हन बनाने में फैशन डिजाइनर सब्यासाची का काफी योगदान है।  दीपवीर ने सब्यसाची के डिज़ाइन किए हुए कपड़ों को शादी के खास दिन के‍ लिए चुना था। केवल दीपिका ही नहीं बल्कि कई सिलेब्रिटीज और अभिनेत्रियां अपनी शादी में सब्यासाची के डिजाइन किए हुए कपड़े पहन चुकी हैं।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह से शादी के बंधन में बंध गई हैं। दीपवीर ने इटली के लेक कोमो में 14-15 नवंबर को कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज में शादी की है। इन दोनों ने अपनी शादी में सब्यसाची के डिजाइन कॉस्ट्यूम पहने हैं। दीपिका जहां अपनी दोनों शादियों में सब्यसाची के डिजाइनर आउटफिट्स में नजर आईं थी वहीं उन्होंने ज्वेलरी भी सब्यसाची की डिजाइन की पहनी है। प्रीवेडिंग रस्मों में भी दीपिका सब्यासाची के डिजाइन किए ऑरेंज कलर के आउटफिट में दिखी थीं।

अनुष्का शर्मा

आपको 2017 की सबसे शानदार वेडिंग तो याद ही होगी। सब्यसाची की दुल्हन अनुष्का शर्मा ने इटली में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली संग शादी रचाई। दोनों की तस्वीरों ने इंटरनेट पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अनुष्का पेस्टल पिंक कलर के लहंगे में नजर आई थीं।  अनुष्का बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत दुल्हनों में से एक लग रही थी। सगाई से लेकर, मेहंदी सेरेमनी, संगीत, रिसेप्शन की पार्टी तक के कपड़े सब्यासाची ने ही कपड़े डिजाइन किए थे। सगाई में अनुष्का ने मैरून रंग की वेलवेट साड़ी पहनी थी।

बिपाशा बसु

शादी किसी भी रिवाज से हो रही हो, पंजाबी, कोंकणी, सिंधी या फिर बंगाली, सब्यासाची के डिजाइन्स में परंपरा के साथ आधुनिकता का जो मिश्रण मिलता है, वह उन्हें बाकी सबसे अलग कर देता है। जब बिपासा बसु ने करन सिंह ग्रोवर के साथ शादी रचाई थी तब वह परफेक्ट बंगाली दुल्हन लग रही थी। उनकी शादी और रिसेप्शन के लिए डिजाइनर सब्यासाची ही थे।

विद्या बालन

जब ऐक्ट्रेस विद्या बालन सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधी तो उनकी भी पसंद सब्यासाची ही रहे।

सोहा अली खान

कुनाल खेमू के साथ शादी रचाने वाली सोहा अली खान अपने पिंक लहंगे में बेहद रॉयल ब्राइड लग रही थी। सोहा अली खान ने भी सब्यासाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। वैसे जब सब्यासाची दुल्हन को तैयार कर रहे हों तो दुल्हन का सुंदर दिखना तय है।

सागरिका घाटगे

सब्यसाची की दुल्हन सागरिका घाटगे ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान के साथ कोर्ट मैरिज की। शादी में सागरिका ने फ्लोरल ब्लाउज के साथ लाल रंग की साड़ी पहनी थी। राजघराने से ताल्लुक रखने वाली सागरिका लाल रंग की साड़ी में किसी महारानी से कम नहीं लग रही थीं। रिसेप्शन पार्टी में सागरिका ने गोल्डन लहंगा चुना था।

समंथा प्रभु

साउथ सेंसेशन समंथा प्रभु ने भी डिजाइनर सब्यासाची को ही चुना। ये बात सबको पता है कि सब्यासाची से अच्छा ब्राइडल लुक और कोई नहीं दे सकता है। सब्यासाची की डिजाइन की हुई गोल्डन सिल्क साड़ी के साथ लाल रंग के एम्ब्रॉयडरी वाले ब्लाउज में वह बहुत ही प्यारी ब्राइड लग रही थीं।

अमृता पुरी

फिल्म आयशा में सोनम कपूर के साथ नजर आने वाली ऐक्ट्रेस अमृता पुरी भी आनंद कारज सेरेमनी में सुनहरे रंग के सब्यासाची के डिजाइन किये हुए लहंगे में नजर दिखाई दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page