अपने स्कूल के दिनों में कुछ ऐसे दिखते थे ये 10 बॉलीवुड स्टार्स!

बचपन के वो दिन भी क्या दिन हुआ करते थे जब जिंदगी इतनी आसान होती थी। हर किसी को अपना बचपन बहुत पसंद होता है। शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे अपने बचपन की यादों से प्यार न हो, खासकर अपने स्कूल की यादें। हर किसी के लिए उनके स्कूल की यादें सबसे ज्यादा खास होती हैं। आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं आपके फेवरेट सितारों के स्कूल के दिनों की तस्वीरें जब वह एक आम इंसान ही हुआ करते थे न तो कोई मीडिया न ही स्टारडम। हर आम बच्चे की तरह इन सितारों ने भी अपने बचपन में खूब मस्ती की है और किसी आम परिवार के बच्चों जैसे से ही नजर भी आते थे।

आइए आज इनके स्कूल के दिनों पर एक नजर डालते हैं जब ये सितारे कोई सेलेब्रिटी न होकर सिर्फ मासूम बच्चे दिखते थे।

सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने अपनी पढ़ाई बांद्रा के सेंट स्टेनिस्लॉस से की है। इससे पहले उन्होंने कुछ वर्षो तक अपने छोटे भाई अरबाज खान के साथ ग्वालियर के सिंधिया स्कूल से भी शिक्षा हासिल की थी। सलमान खान जितने हैंडसम आज लगते हैं उतने ही वो अपने स्कूल के दिनों में भी नजर आते थे।

ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या की प्रारंभिक शिक्षा हैदराबाद और आंध्र प्रदेश में हुई इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ मुंबई आ गईं। स्कूल की आगे की पढ़ाई उन्होंने सांता क्रूज के आर्य विद्या मंदिर से की और अपनी कॉलेज की शिक्षा उन्होंने डी जी रुपारेल कॉलेज से पूरी की। उस समय वह एक आम परिवार की मासूम सी लड़की दिखती थीं, जिसने कभी सोचा भी नहीं होगा कि आने वाले वक्त में पूरी दुनिया में उनके चाहने वाले होंगे और वह बच्चन परिवार की बहु कहलाएंगी।

शाहरुख़ खान

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख ने दिल्ली के सेंट कोलम्बा स्कूल से शिक्षा हासिल की, स्कूल में वह खेल, पढ़ाई और नाट्य कला में भी काफी निपुण थे। उन्हें स्कूल के दिनों में स्वोर्ड ऑफ ऑनर से नवाजा गया था जो हर साल सबसे होनहार विद्यार्थी को ही दिया जाता है। इसके बाद उन्होंने हंस राज कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से उन्होंने मास कम्युनिकेशन में मास्टर की डिग्री हासिल की। शाहरुख जितने कुशल बॉलीवुड में अपने अभिनय को लेकर हैं उतने ही वह अपने स्कूल के दिनों में भी थे।

जेनेलिया डिसूजा

जेनेलिया डिसूजा ने अपनी पढ़ाई बांद्रा के अपोस्टोलिक कारमेल के हाई स्कूल से की और बाद में उन्होंने मैनेजमेंट शिक्षा में उपाधि लेने के लिए सेंट ऐंड्रूज कॉलेज में दाखिला ले लिया। जेनेलिया को पढ़ाई के साथ खेल में भी काफी रुचि थी। वह राज्य स्तर पर एथलीट और राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल खेल चुकी हैं।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह ने इंडियाना यूनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन से अपनी बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की। रणवीर को हमेशा से अभिनय का शौक था। उनकी स्कूल की तस्वीर को उठा कर देखा जाए तो वे तब भी एक शरारती बच्चे ही दिखते थे।

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा स्कूल के दिनों में काफी सिंपल नजर आती थीं लेकिन बॉलीवुड में आने के बाद आज अनुष्का शर्मा एक सफल एक्ट्रेस हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के डोन बोस्को स्कूल और नवल पब्लिक स्कूल से पूरी की इसके बाद अपनी बाकी पढ़ाई पूरी करने के लिए उन्होंने दिल्ली के शहीद भगत सिंह कॉलेज में दाखिला ले लिया। सिद्धार्थ के स्कूल के दिनों की तस्वीर को देखकर लगता है कि उन दिनों में भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी रही होगी।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा ने मुंबई के सेंट एंथोनी गर्लस हाई स्कूल से शिक्षा हासिल की इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए मटुंगा के पोद्दार कॉलेज में दाखिला लिया। शिल्पा अपने स्कूल में वॉलीबॉल टीम की कैप्टन रह चुकी हैं साथ ही उन्हे कराटे में ब्लैक बेल्ट भी हासिल है। शिल्पा अपने स्कूल के दिनों में एक सीधी-साधी लड़की नजर आती थीं, लेकिन बॉलीवुड में आते ही जैसे उनका मेकओवर हो गया है।

अक्षय कुमार

अक्षय ने अपनी स्कूल की पढ़ाई दिल्ली के डोन बोसको स्कूल से की, इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने दिल्ली के ही खालसा कॉलेज में दाखिला ले लिया।

सुशांत सिंह राजपूत

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पटना के सेंट करेन हाई स्कूल से हासिल की थी और आगे की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के इंजीनियरिंग कॉलेज में मेकेनिकल इंजीनियरिंग में दाखिला लिया। सुशांत सिंह के चेहरे पर आज भी वही भोलापन नजर आता है जो उनके स्कूल के दिनों में दिखता था।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page