हाथ में ड्रिंक लिए पूल में एन्जॉय करती नजर आईं देसी गर्ल, इंटरनेट पर शेयर की तस्वीरें

इन दिनों देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ हैप्पिली मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। बीते दिनों ही प्रियंका चोपड़ा अपने जेठ-जेठानी जो जोनस और सोफी टर्नर की पेरिस में हुई ग्रांड वेडिंग के चलते व्यस्त थीं। दरअसल इन दोनों ने दोबारा से शादी की है। इस शादी में प्रियंका ने खूब मस्ती की और पति निक जोनस के साथ काफी अच्छा वक्त बिताया था। पेरिस में हुई इस ग्रांड वेडिंग के बाद अब प्रियंका पति निक जोनस के साथ एक बार फिर से टस्कनी में वक्त बिता रही हैं।

वैसे तो दोनों ही स्टार्स अपने अपने काम में व्यस्त रहते हैं लेकिन जब भी दोनों को वक्त मिलता है तो दोनों ही एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हैं। इन दिनों ये कपल इटली के टस्कनी में रोमांटिक समय बिता रहा है। दोनों ही अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर खूबसूरत नजारों की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

हाल ही में प्रियंका की इस वेकेशन की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका हाथ में ड्रिंक लिए पूल में एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। सफ़ेद बिकिनी में प्रियंका के हॉट और बोल्ड अंदाज़ ने हर किसी का दिल जीत लिया है। इंटरनेट पर प्रियंका की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

इससे पहले हाल ही में निक जोनस द्वारा पोस्ट किया दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रियंका और निक टस्कनी में एक दूसरे के साथ रोमांटिक डांस करते नजर रहे हैं।

View this post on Instagram

🇮🇹 + ❤️

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

वीडियो में ढलते सूरज के सामने प्रियंका और निक दोनों रोमांटिक डांस कर रहे हैं और इस खूबसूरत नजारे को एन्जॉय कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर अक्सर ही दोनों की रोमांटिक तस्वीरें देखने को मिलती रहती हैं। किसी भी अवसर पर ये दोनों ही एक दूसरे पर प्यार जताने से कभी पीछे नहीं हटते। एक बार फिर दोनों का प्यार नजर आया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page