21 साल छोटी लड़की को डेट कर रहे हैं अनुराग कश्यप, दो शादियां और कई अफेयर्स के चलते काफी सुर्खियों में रहे हैं

बॉलीवुड फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का विवादों से काफी पुराना नाता रहा है। इन दिनों भी अनुराग कश्यप विवादों से घिरे होने की वजह से खूब सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं। हाल ही में एक्ट्रेस और मॉडल पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई है। जिसके बाद अनुराग कश्यप ने भी सोशल मीडिया पर अपनी सफाई दी है। इसी के साथ बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां अनुराग के सपोर्ट में आगे आईं हैं। इससे पहले अनुराग कश्यप की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है।

अनुराग कश्यप दो शादियां कर चुके हैं। अनुराग कश्यप ने साल 2003 में आरती बजाज से शादी की थी, लेकिन उनकी शादी 6 साल ही टिक सकी और साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों की एक बेटी आलिया भी है जो अनुराग के साथ ही रहती हैं। आरती बजाज पेशे से एक फिल्म एडिटर रही हैं और वह अनुराग की फिल्मों की एडिटिंग कर चुकी हैं।

आरती बजाज से तलाक के बाद साल 2009 में अनुराग को विदेशी लड़की और बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलीन के साथ प्यार हो गया। कल्कि ने 2009 में ही अनुराग कश्यप की फिल्म ‘देव डी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दरअसल उन दिनों कल्कि थियेटर के साथ जुड़ी हुई थी और अनुराग कश्यप उनके हर प्ले को देखने आते थे। धीरे-धीरे कल्कि का लगाव भी अनुराग की तरफ बढ़ने लगा। इसके बाद दो साल तक दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और फिर साल 2011 में दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

वहीं आपसी तालमेल न होने की वजह चार साल बाद ही 2015 में कल्कि और अनुराग कश्यप का तलाक हो गया। कल्कि ने बताया था दोनों के अलग होने के पीछे अनुराग का गुस्सा ही बड़ा कारण था।

कल्कि कोचलिन से अलग होने के बाद अनुराग कश्यप का नाम फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी के साथ भी जुड़ा। हुमा कुरैशी ने अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। इस फिल्म के बाद अनुराग कश्यप और हुमा कुरैशी को कई बार एक साथ देखा गया, जिस के बाद ऐसी खबर भी आने लगी कि दोनों के बीच कुछ ना कुछ चल रहा है। लेकिन हुमा ने हमेशा अनुराग के बारे में कुछ भी कहने से चुप्पी साधना ज्यादा बेहतर समझा।

फिर 2016 में अनुराग की जिंदगी में शुभ्रा शेट्टी आईं। शुभ्रा शेट्टी भी अनुराग कश्यप से 21 साल छोटी हैं। जून 2017 में अनुराग ने शुभ्रा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर इस अफेयर पर मुहर लगाई थी। इन तस्वीरों में दोनों काफी करीबी नजर आ रहे थे।

2 thoughts on “21 साल छोटी लड़की को डेट कर रहे हैं अनुराग कश्यप, दो शादियां और कई अफेयर्स के चलते काफी सुर्खियों में रहे हैं”

  1. Ye kya adarsh denge samaj ko, ye inka personal matter h lekin jo aadat se aisa h vo samaj ko achhi bate de ho hi nahi sakta..

Leave a Reply to Shakti Singh

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page