23 साल पहले रामायण की मंदोदरी ने छोड़ दी इंडस्ट्री, अब कर रही हैं ये काम

लॉकडाउन के कारण लोगों के मनोरंजन के लिए सरकार ने कई फेमस धारावाहिकों का रिपीट टेलीकास्ट करने का फैसला लिया है। जिनमें से एक 80 के दशक का सुपरहिट धार्मिक धारावाहिक रामायण है। रामायण का रिपीट टेलीकस्ट बहुत सफल रहा और शो ने टीआरपी के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।

रामायण के दोबारा प्रसारण के बाद से ही शो में किरदार निभाने वाले कलाकारों के प्रति दर्शकों की रूचि काफी बढ़ गयी है। लोग इन कलाकारों के बारे में इंटरनेट पर जानकारी ढूंढ रहे हैं। अब इनमे से कई कलाकार तो इस दुनिया में नहीं हैं और कई कलाकार लाइमलाइट से दूर हो चुके हैं। आज हम आपको बता रहे हैं रामायण में रावण की पत्नी का किरदार निभाने वाली मंदोदरी के बारे में।

रामायण में मंदोदरी का किरदार निभाने वाली कलाकार का नाम अपराजिता भूषण (Aparajita bhushan) है। अपराजिता बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार भारत भूषण की बेटी हैं। रामानंद सागर ने रावण की पत्नी मंदोदरी के रोल के लिए अपराजिता का ऑडिशन किया था। रामानंद सागर ने ऑडशन के बाद अपराजिता से कहा था कि, “इतने लोगों की ऑडिशन लेने के बाद अब जाकर मेरी तलाश पूरी हुई और इस तरह अपराजिता को रामायण में मंदोदरी का रोल मिला था।

रामायण के बाद अपराजिता ने 50 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया। आखिरी बार अपराजिता ने फिल्म गुप्त में काम किया था। अब अपराजिता की दिलचस्पी आध्यात्म की ओर हो चुकी है। वर्तमान समय में अपराजिता “आर्ट ऑफ़ लिविंग” नामक संस्था के साथ जुड़ी हुई हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page