24 साल पहले हुई थी बॉबी देओल और तान्या की शादी, किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है इनकी लव स्टोरी

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल और तान्या की शादी को 23 साल हो गए हैं। 30 मई 1996 को दोनों की शादी हुई थी खूबसूरती के मामले में बॉबी देओल की वाइफ तान्या किसी हीरोइन से कम नहीं हैं।

बॉबी और तान्या ने लव मैरिज की थी। हालांकि बॉबी देओल की लव लाइफ के बारे में अभी तक बहुत कम सुनने को मिला है। कुछ लोग तो बॉबी की वाइफ का नाम तक नहीं जानते होंगे। लेकिन बॉबी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बॉबी को पहली नजर में ही प्यार हो गया था। फिल्म ‘बरसात’ से बॉबी देओल ने बॉलीवुड में कदम रखा था।

धर्मेन्द्र के छोटे बेटे और सनी देओल के भाई बॉबी देओल भी कभी बॉलीवुड के सफल एक्टर हुआ करते थे। हालाँकि आजकल वे फिल्मों में कम ही नजर आते हैं। लेकिन बॉबी देओल की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प है। बॉबी देओल की प्रेम कहानी उनकी पहली फिल्म ‘बरसात’ के रिलीज के बाद शुरू हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बढि़या रिस्पॉन्स मिला था, इसके साथ ही बॉबी रातोंरात स्टार बन गए। फिल्म ‘बरसात’के रिलीज के बाद बॉबी अपने कुछ दोस्तों के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में कॉफी पीने गए थे। जहां उनके सामने वाली टेबल पर तान्या नाम की लड़की सहेलियों के साथ गप्पे लड़ा रही थी। ठीक उसी समय बॉबी की नजर उस लड़की पर पड़ी। बॉबी को यह लड़की बहुत खूबसूरत लगी। तान्या को देखते ही बॉबी अपना दिल दे बैठे। बॉबी ने कुछ दिन उसका पीछा किया और उसका पता ठिकाना भी ढूंढ लिया। वह लड़की एक फाइनेंस कंपनी के मैनेजर देव आहूजा की बेटी तानिया आहूजा थी। काफी मेहनत के बाद बॉबी को तान्या का नंबर मिला। दोनों में धीरे धीरे बातें और मुलाकातें होने लगी। इसके बाद बॉबी तान्या को उसी होटल लेकर गए जहाँ उन्हें पहली बार देखा था और वहीं उसे प्रपोज किया। बाद में दोनों ने शादी करली।

तान्या और बॉबी की शादी 30 मई 1996 को हुई थी। तान्या के दो बेटे आर्यमान और धरम हैं। बॉबी देओल ने करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे लेकिन तान्या ने कभी बॉबी भी बॉबी का साथ नहीं छोड़ा।

तान्या ने इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स किया है और ‘द गुड अर्थ’ के नाम से खुद का फर्नीचर और होम डेकोरेशन का बिजनेस चलती हैं। तान्या एक डिजाइनर के तौर पर अपना काम बहुत ही अच्छे तरीके से कर रही हैं। बॉलीवुड एक के कई सितारे और बिजनसमैन तान्या के क्लाइंट हैं। बॉबी तान्या के काम में ज्यादा दखल नहीं देते। देओल फैमिली भी काफी सपोर्टिव है। अच्छे काम पर बॉबी और सनी दोनों ही तान्या की तारीफ करते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page