भारतीय मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने 2016 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी की है। भले ही शादी के बाद बिपाशा ने अभी तक फिल्मी दुनिया का रुख नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया पर वह बहुत एक्टिव रहती हैं। बिपाशा ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी बेहद बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट की हैं। अपनी इन तस्वीरों में बिपाशा बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं।
अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बिपाशा बसु ने कैप्शन में लिखा है “मूड… अपने आप को प्यार करो।”
दूसरी तस्वीर में बिपाशा ने लिखा, ‘मैं एक और फूल नहीं बनूंगी जिसे उसकी सुंदरता देख तोड़ लिया जाए और फिर मुरझाने के लिए छोड़ दिया जाए। मुझे खोजना मुश्किल है और भूलना असंभव।’ बिपाशा की तस्वीरों को उनके फैन्स पसंद कर रहे हैं।
इस से पहले भी बिपाशा बसु ने अपनी कई पुरानी तस्वीरें शेयर की थीं, जो खूब वायरल हुई थीं। लेकिन इन तस्वीरों में तो बिपाशा का बेहद बोल्ड अवतार देखने को मिल रहा है। एक तस्वीर पर बिपाशा बसु के एक फैन ने लिखा, ‘मैम आप बेहद खूबसूरत लगती हैं। एक और फैन ने लिखा, ‘आप इतनी खूबसूरत क्यों हैं?
इन दिनों बिपाशा पति करण सिंह ग्रोवर के साथ घर पर समय बिता रही हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस हमेशा फैन्स से जुड़ी रहती हैं। बिपाशा ने 2001 में थ्रिलर फिल्म ‘अजनबी’ में नेगेटिव रोल निभाकर बॉलीवुड में अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
बिपाशा पहली बार 2002 की ब्लॉकबस्टर हॉरर फिल्म ‘राज़’ में लीड रोल में नजर आईं थीं, इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया था। इस फिल्म में उनके साथ डीनो मोरिया थे। इस फिल्म के गाने भी खूब हिट हुए थे। यह फिल्म उनके करियर के लिए टार्निंग प्वांइट थी। इसके बाद बिपाशा ने इसी स्टाइल की कई फिल्में की। आज भी हॉरर फिल्मों के लिए बिपाशा पहली पसंद होती हैं। इसके अलावा बिपाशा ‘जिस्म’, ‘नो एंट्री’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘धूम 2’, ‘रेस’ और ‘बचना ऐ हसीनों’ जैसी फिल्मों में नजर आईं थीं।