फिल्म सत्यमेव जयते में नोरा फतेही ने ‘दिलबर दिलबर’ गाने पर अपने जबरदस्त डांस मूव्स से लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया था। नोरा फतेही अपने डांस की वजह से लोगों की दिलों पर राज कर रही हैं। सोशल मीडिया पर नोरा फतेही के कई डांस वीडियो हैं, जिसे देख फैंस हैरान रह जाते हैं। तो वहीं बॉलीवुड में भी नोरा फतेही ने अपने डांस धमाल मचा रही हैं। बॉलीवुड की कई फिल्मों में एक्ट्रेस ने आइटम सॉग कर तहलका मचाया है। इसी तरह एक बार फिर नोरा अपने शानदार डांस मूव्स से लोगों का दिल जीत रही हैं। दरअसल नोरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में नोरा गाने के साथ हर एक स्टेप्स को बेहतरीन तरीके से कर रही हैं। उनकी हर एक मूव्स बहुत ही शानदार हैं। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यहां तक यूजर्स इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इससे यही पता चलता है कि नोरा के फैंस की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं नोरा भी अपने सोशल अकाउंट पर डांस के एक से एक वीडियो शेयर करती रहती हैं।
वहीं नोरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा ने बॉलीवुड में कई गानों से धमाल मचाया है। जैसे साकी-साकी, एक तो कम जिंदगानी, दिलबर और कमरिया जैस गाने काफी हिट हुए हैं। इसके अलावा वह पिछली बार फिल्म भारत में नजर आई थीं।