बॉलीवुड में इन दिनों स्टारकिड का दौर चल रहा है। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार से ज्यादा स्टारकिड की तस्वीरें वायरल हो यही हैं। इसी बीच कुछ घंटो से सोशल मीडिया साइट पर काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। न्यासा देवगन की ये तस्वीर काजोल ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
इस तस्वीर की खासियत यह है कि इसमें न्यासा देवगन स्विमसूट में दिखाई दे रही हैं। ढलते सूरज के साथ न्यासा ने बेहद स्टाइलिश अंदाज में तस्वीर खिचवाई है। इस तस्वीर को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि काजोल अपने परिवार के साथ विदेश में बीच किनारे छुट्टियां मना रही हैं। वैसे आपको यह भी बता दें, यह पहली बार नहीं हैं जब न्यासा देवगन की ऐसी बोल्ड तस्वीर सोशल मीडिया के जरिए सामने आई है।

इस से पहले अजय देवगन ने खुद काजोल और बेटी न्यासा की एक फोटो शेयर की थी। इन तस्वीरों में काजोल और न्यासा स्विमसूट में दिखाई दी थी।
अजय देवगन और काजोल अक्सर परिवार के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर नजर आते हैं।
पिछले दिनों अजय देवगन ने दिए हुए एक इंटरव्यू में कहा था- मेरी बेटी उनके लिए सबसे बड़ी क्रिटिक है। मैं मेरी बेटी को कुछ भी दिखाने से पहले कई बार सोचता हूं। मुझे उनसे डर लगता है। अगर मैं अपनी बेटी को गाना भी सूना दूं तो वो अपना रियक्शन देते हुए कहती है ये क्या बकवास है! आप अब बूढ़े हो चुके हैं। आप कभी भी अपने बच्चों से लड़ नहीं सकते।