अपनी सास से उम्र में बस इतनी छोटी हैं प्रियंका चोपड़ा, इस अंदाज में सास को किया बर्थ डे विश

ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा साल 2018 में अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनास से शादी करने के बाद अब अमेरिका में सेटल हो चुकी हैं। प्रियंका और निक की पहली मुलाकात एक टीवी सीरिज ‘क्वांटिको’ के सेट पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई और धीरे धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों की रिलेशनशिप तब हाइलाईट हुई, जब गाला इवेंट में दोनों एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए थे। प्रियंका अपने पति निक जोनास से उम्र में 10 साल बड़ी हैं। जब साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था तब उनके पति निक जोनास मात्र 8 साल के थे और उस समय तीसरी कक्षा में पढ़ रहे थे।

प्रियंका चोपड़ा के अपने ससुराल वालों से काफी अच्छे संबंध हैं और आए दिन सोशल मीडिया पर प्रियंका की जोनास फैमिली के साथ तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। 12 प्रियंका जुलाई को की सास का जन्मदिन होता है, प्रियंका ने अपनी सास डेनिस जोनास के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। अपनी सास डेनिस जोनास के जन्मदिन के खास मौके पर प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है- ‘जन्मदिन मुबारक हो मामा जे! आपके प्यार और दुलार के लिए शुक्रिया। इसी बीच प्रियंका और उनकी सास डेनिस जोनास के बारे में एक दिलचस्प बात निकल कर सामने आ रही है, जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे।

प्रियंका अपनी सास से उम्र में मात्र 16 साल ही छोटी हैं। प्रियंका 18 जुलाई को 39 साल की हो जाएंगी, तो वहीं उनकी सास डेनिस 12 जुलाई को 55 साल की हो चुकी हैं।

प्रियंका की सास डेनिस खूबसूरती के मामले में अपनी बहु प्रियंका चोपड़ा से जरा भी कम नहीं हैं। प्रियंका और डेनिस की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। डेनिस जोनास पेशे से एक टीचर हैं।

प्रियंका और निक की रिंग सेरेमनी और शादी समारोह में डेनिस जोनास भारत आई हुईं थीं। अमेरिका की डेनिस जोनास ने भारत आकर वेस्टर्न कल्चर को त्याग भारतीय संस्कृति का खूब आनंद उठाया था। डेनिस भारत में साड़ी और सूट जैसे भारतीय पहनावे में नजर आईं थीं।

प्रियंका चोपड़ा की सगाई पार्टी में भी डेनिस जोनास को कई भारतीय गानों पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा के साथ थिरकते हुए देखा गया था। दोनों ने पंजाबी गानों में खूब डांस किया था। बाद में इसका एक वीडियो भी डेनिस जोनास ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page