इन 8 बॉलीवुड अभिनेत्रियों के मंगलसूत्र की कीमत जानकर, दांतो तले उंगली दबा लेंगे।

क्या आप जानते हैं आपके फेवरेट एक्ट्रेस की शादी में उसकी सबसे खास चीज मंगलसूत्र की कीमत क्या रही होगी। अनुष्का शर्मा से लेकर ऐश्वर्या राय तक के मंगलसूत्र की कीमत यकीनन आपको हैरान कर सकती है। आज हम आपको कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस के मंगलसूत्र के बारे में बताने जा रहे हैं।

1.दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण मंगलसूत्र बहुत खास है दरअसल इसमे सॉलिटेयर का इस्तेमाल बहुत ही खूबसूरती के साथ किया गया है जो इस मंगलसूत्र को ख़ास बनाता है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक इनके मंगलसूत्र की कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। जो एक साधारण मंगलसूत्र से काफी ज्यादा है।

2.अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली से साल 2017 में शादी की थी। शादी के बाद अनुष्का कभी-कभी मंगलसूत्र पहनती हैं। उनका मंहलसूत्र डायमंड से जड़ा हुआ है। इस मंगलसूत्र की कीमत जानकर आप अपने दांतो तले उंगली दबा लेंगे। अनुष्का शर्मा के मंगलसूत्र की कीमत 52 लाख रुपए है।

 3.ऐश्वर्या राय

विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी। ऐश्वर्या का मंगलसूत्र भी डायमंड से जड़ा हुआ है। जिसकी कीमत 45 लाख रुपए है।

4.शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी की शादी राज कुंद्रा के साथ 22 नंवबर 2012 में हुई थी। शादी के बाद शिल्पा कभी-कभी मंगलसूत्र गले में नहीं बल्कि कलाई में भी पहनी नजर आ जाती है। इनके मंगलसूत्र की कीमत 30 लाख रुपए है।

5.करिश्मा कपूर

करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से 29 सितंबर, 2003 में शादी की थी, शादी के समय करिश्मा ने जो मंहलसूत्र पहना था उसकी कीमत 17 लाख रुपए थी। अब करिश्मा का तलाक हो चूका है और वे अपनी दो बेटियों के साथ अपने पति से अलग रहती हैं।

6.काजोल

काजोल की शादी अजय देवगन से 22 फरवरी 1999 में हुई थी। काजोल का मंगल सूत्र डायमंड से जड़ा हुआ है जिसकी कीमत 21 लाख है।

7.माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित की शादी अमेरिका के डॉक्टर श्रीराम नैने से 17 अक्टूबर 1999 में हुई थी। यह अरेंज्ड मैरिज थी और शादि से पहले नेने को माधुरी दीक्षित के स्टारडम का कोई अंदाजा नहीं था। माधुरी ने खूबसूरत मंगलसूत्र पहना था। जिसकी कीमत करीब 8.5 लाख रुपए है।

8.सोनम कपूर

सोनम कपूर ने इसी साल 8 मई को बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। उनका  मंगलसूत्र फाइन जूलरी डिज़ाइनर उषिता रौतानी ने बनाया है लेकिन इसे डिज़ाइन खुद सोनम कपूर ने किया है। इसकी कीमत कितनी है ये बात तो सामने नहीं आई है लेकिन इसे देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि इसकी कीमत लाखों में होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page