मशहूर अमेरिकन रैपर कार्डी बी हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कार्डी बी इन दिनों एक बार फिर विवादों में हैं। हाल ही में कार्डी बी ने एक फुटवियर मैगजीन के कवर पेज के लिए फोटोशूट कराया था। इसमें उन्होंने मां दुर्गा की तरह मुद्रा बनाई थी। इस फोटो के सामने आते ही लोग भड़क गए और फिर कार्डी को माफी मांगनी पड़ी।
दरअसल इस फोटोशूट में कार्डी बी के माता दुर्गा की तरह 10 हाथ दिखाए गए हैं। आठ हाथ मुद्रा कर रहे हैं जबिक दो हाथों में कार्डी ने जूता पकड़ा हुआ है।
इस तस्वीर में उन्होंने लाल रंग की ग्लैमरस ड्रेस पहनी भी पहनी हुई है।
People are saying Cardi B is paying homeage to our hindu goddess Durga. So as a Hindu I want to say that:
1-Wearing a shoe in a temple is prohibited
2-Durga maa is not to be used as an aesthetic
3-Durga maa is NEVER depicted bare bodied
4-THIS. IS. NOT. HOMAGE. IT'S. DISRESPECT. pic.twitter.com/K4QFa431tP— This user does not exist 🙂 (@wotermelonsugrx) November 11, 2020
कार्डी की इस तस्वीर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। भारतीय यूजर्स ने कार्डी के इस लुक की खूब आलोचना की। दुनियाभर से लोगों ने कार्डी को ट्रोल किया। जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी।
जब कार्डी को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर कहा कि उनका मकसद किसी की संस्कृति को ठेस पहुंचाना या उसका अपमान करना नहीं था। उन्होंने कहा कि मैं अतीत को नहीं बदल सकती, लेकिन मैं भविष्य के लिए अधिक सतर्क रहूंगी। कार्डी ने तुरंत फोटो को डिलीट कर दिया, हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी।