इन 6 बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने बहुत अधिक उम्र में की है शादी, एक की उम्र थी 60 साल!

शादी अगर एक सही उम्र में हो तो अच्छा है। किसी को बेहद कम उम्र या ज्यादा उम्र में भी शादी करना भी ठीक नहीं रहता है। लेकिन अक्सर अपने करियर को और मजबूत बनाने की चाह में आजकल लोग काफी उम्र निकल जाने तक शादी नहीं करते। खासकर आजकल बॉलीवुड अभिनेत्रियां शादी को अपने करियर की वजह से लम्बे समय तक टाल देती हैं। आज हम ऐसी ही कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जो लगभग 40 की हो जाने के बाद शादी के बंधन में बंधी थी।

प्रियंका चोपड़ा

ब्यूटी क्वीन और हॉलीवुड और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा  ने भी 36 की उम्र में अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ शादी की है।

प्रीति जिंटा

‘कल हो न हो,’ ‘कोई मिल गया’ और ‘द हीरो’ जैसी सुपरहिट फिल्मों की हीरोइन प्रीटी ने 29 फरवरी 2016 को अमेरिका में जीन गुडइनफ से बेहद गुपचुप तरीके से शादी की थी। उस समय प्रीति की उम्र 41 साल थी।

उर्मिला मातोंडकर

4 फरवरी 1974 को जन्मी उर्मिला अब 44 साल की हो चुकी है। इन्होंने ‘रंगीला’, ‘जुदाई’ और ‘कुंवारा’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी है। इन्होंने 42 साल की उम्र में बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर से शादी की थी।

रानी मुखर्जी

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक रानी मुखर्जी अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में रही थी। 35 साल की हो जाने के बाद रानी मुखर्जी ने 43 साल के आदित्य चोपड़ा से शादी की। आदित्य चोपड़ा ने रानी मुखर्जी से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया।

नीना गुप्ता

नीना गुप्ता वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड के साथ लाइव इन रिलेशनशिप में रहती थी और इसी से इन्हें एक बेटी भी थी। लेकिन इन्होंने कभी शादी नहीं की। जिसके बाद उन्होंने 2008 में विवेक मेहरा से शादी की। उस समय उनकी उम्र 54 साल की थी।

सुहासिनी मूले

सुहासिनी मुले जानी मानी अभिनेत्री हैं। वह काफी लंबे समय के लिए लिव-इन रिलेशनशिप में थी जो कि 1990 में टूट गया था। उसके बाद वह काफी लंबे समय तक सिंगल रही। उन्होंने 16 जनवरी 2011 को अतुल गुड्डू से शादी की। उस समय दोनों की उम्र 60 साल से ज्यादा थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page