इन 12 बॉलीवुड सितारों के नाम हैं गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज, जानिए क्या हैं वो रिकॉर्ड

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री दुनिया की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्रीज में से एक है। भारतीय फिल्म जगत 100 साल से अधिक पुराना है और इसने बहुत सारे रिकॉर्ड बनाए हैं। कई बॉलीवुड हस्तियों ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज कराया है। आज की इस पोस्ट में हम आपको बॉलीवुड के 12 फेमस स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी जगह बनाई है।

आशा भोसले

आशा भोसले एक प्रसिद्ध गायिका हैं, जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई गीत गाए हैं। उन्होंने अक्टूबर 2011 में अधिकतम स्टूडियो रिकॉर्डिंग के लिए गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी जगह बनाई। TOI के अनुसार, आशा जी पहले ही कई भारतीय भाषाओं में लगभग 11,000 गाने रिकॉर्ड कर चुकी हैं।

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन एक गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक भी हैं। उन्होंने 12 घंटे में सबसे ज्यादा पब्लिक अपीयरेंस वाले अभिनेता के रूप में रिकॉर्ड बनाया है। अभिषेक ने अपनी निजी जेट द्वारा लगभग 1800 किलोमीटर की यात्रा करके अपनी फिल्म ‘दिल्ली 6’ की प्रमोशन करते हुए यह रिकॉर्ड बनाया था।

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा इंडस्ट्री की लोकप्रिय युवा अभिनेत्री हैं। उन्होंने मार्च 2016 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में प्रवेश किया। सोनाक्षी ने एक कार्यक्रम में भाग लिया, जहां सोनाक्षी और कई अन्य महिलाओं ने एक ही समय में अपने नाखूनों को पेंट करने वाले सबसे ज्यादा लोगों का विश्व रिकॉर्ड बनाया।

शाहरुख खान

शाहरुख खान को किंग खान और रोमांस का बादशाह कहा जाता है। शाहरुख की भारत के साथ-साथ विदेशों में भी बड़ी फैन फोल्लोविंग है। 2013 में शाहरुख खान बॉलीवुड का सबसे अधिक कमाई करने वाला अभिनेता बने, 2013 में शाहरुख खान की कुल कमाई 220.5 करोड़ थी।

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में सदी का महानायक कहा जाता है। अमिताभ बच्चन ने अपने पूरे करियर में बहुत सी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। अपनी मध्यम आवाज़ से हमेशा मंत्रमुग्ध करने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 19 अन्य गायकों के साथ ‘हनुमान चालीसा’ गा कर गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना स्थान बनाया।

कैटरीना कैफ

2013 में कैटरीना कैफ ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। 2013 में कैटरीना कैफ की कुल 63.75 करोड़ कमाई थी।

कुमार सानू

लोकप्रिय गायक कुमार सानू ने एक ही दिन में सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। कुमार सानू ने 1993 में एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करके यह रिकॉर्ड बनाया था।

समीर अंजान

संगीत की दुनिया में भारत के सबसे प्रसिद्ध गीतकार, समीर अंजान को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा ‘मोस्ट प्रोलिफिक बॉलीवुड गीतकार’ के रूप में पहचाना जाता है। उन्होंने 2015 तक 3,524 गीतों की रचना की है।

ललिता पवार

ललिता पवार एक बहुत प्रशंसित भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने 700 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने 12 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की और लगभग 70 वर्षों तक अभिनय किया। उन्होंने सबसे लंबे फिल्मी करियर के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया।

अशोक कुमार

अशोक कुमार ने 1936 में ‘जीवन नैया’ फिल्म के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। अभिनेता अशोक कुमार बॉलीवुड उद्योग में मुख्य भूमिका के लिए अपने सबसे लंबे करियर के लिए जाने जाते हैं और इसलिए उनका नाम भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

जगदीश राज

अभिनेता जगदीश राज ने सबसे ज्यादा टाइपकास्ट अभिनेता होने के लिए रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराया। उन्होंने 144 फिल्मों में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई है।

कपूर परिवार

बॉलीवुड के पसंदीदा परिवार ‘द कपूर फैमिली’ ने भी गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाई है। पृथ्वीराज कपूर परिवार के पहले अभिनेता थे और उनकी वर्तमान पीढ़ी में रणबीर कपूर और करीना कपूर बॉलीवुड के जाने माने स्टार्स में से एक हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page