बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान का नाम इंडस्ट्री के बड़े नामों में से एक है, जो अपनी दोस्ती और दुश्मनी दोनों के लिए जाने जाते हैं। जब दोस्ती निभाने की बारी आती है तो सलमान अपने दोस्त की हर खुशी के लिए जमीन आसमान तक एक कर देते है। वहीं अगर एक बार किसी ने सलमान से उलझने की कोशिश की तो इंडस्ट्री में उसका सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे कई लोग है जिन्होंने अनायास ही भाईजान से उलझकर अपने ही करियर पर लात मार दी। आज हम आपको कुछ ऐसे ही जाने माने चेहरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको सलमान से पंगा लेने का बड़ा खामियाजा चुकाना पड़ा है।
अनुराग कश्यप
![](https://worldsimagefun.com/wp-content/uploads/2018/12/salanu_1_1344504063.jpg)
बताया जाता है कि सलमान ने अनुराग के भाई अभिनव को ‘दबंग 2’ के डायरेक्शन के लिए एप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने भाईजान के इस ऑफर को ठुकरा दिया। इसके बाद इस फिल्म का डायरेक्शन अरबाज खान ने किया। खैर ये बात यही दब जाती लेकिन इस आग में घी डालने का काम खुद अनुराग ने ही कर दिया। दरअसल अनुराग द्वारा किए गए एक ट्वीट ने सलमान का पारा बढ़ा दिया। अपने इस ट्वीट में अनुराग ने लिखा था कि ‘सलमान को लग रहा है कि वो मेरे भाई की जिंदगी बना रहा है, लेकिन मैं उम्मीद कर रहा हूं कि वो दबंग 2 के जरिए पहले अपने भाई का करियर बना ले। मेरे भाई को उनकी जरूरत नहीं है बल्कि उनको हमारी जरूरत है।’ अनुराग के इस ट्विट के बाद से ही सलमान और उनके बीच छत्तीस का आकड़ा है।
अरिजीत सिंह
![](https://worldsimagefun.com/wp-content/uploads/2018/12/sultanarijit647_061916031119.jpg)
इस लिस्ट में अगला नाम इंडस्ट्री के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह का आता है। अरिजीत सिंह भी एक बार सलमान के गुस्से का शिकार बन चुके हैं। सलमान उनसे उस समय काफी नाराज हो गए थे जब एक अवॉर्ड शो में सलमान की एंकरिंग के दौरान अरिजीत को सोते हुए देखा गया और स्टेज पर अरिजीत ने मज़ाक में सलमान से पंगा ले लिआ । इसके बाद सलमान ने अपनी एक फिल्म से अरिजीत के गाने को हटवा दिया। इस वाकये के बाद अरिजीत ने सलमान से कई दफा माफी भी मांगी लेकिन भाईजान ने उनकी एक भी न सुनी।
विवेक ओबेरॉय
![](https://worldsimagefun.com/wp-content/uploads/2018/12/after-break-up-with-salman-khan-aishwarya.jpg)
जैसा कि जग-जाहिर है एक समय ऐसा था जब सलमान और ऐश्वर्या के इश्क के किस्से अखबार की सुर्खियां बनते थे। विवेक ओबेरॉय के आते ही इनकी प्रेम कहानी का दि एंड हो गया। इस बात से गुस्साए सलमान ने विवेक को समझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन विवेक ने सलमान की एक भी न सुनी और एक प्रेस कॉंफ्रेंस में सलमान को जमकर खरी खोटी सुनाई। खैर जब तक विवेक को अपनी गलती का एहसास होता तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अपनी इस एक गलती का खामियाजा विवेक आज भी भुगत रहे हैं। इस घटना के बाद उनको न तो ऐश्वर्या का साथ मिला और ना ही उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोई ढंग का काम मिला।
रणबीर कपूर
![](https://worldsimagefun.com/wp-content/uploads/2018/12/salman-Ranbir-new.jpg)
जब सलमान का साथ छोड़कर कैटरीना कैफ ने रणबीर को डेट करना शुरू कर दिया था तभी से इन दोनों के बीच कोल्ड वॉर देखने को मिली। इस दौरान इन दोनों के बीच रिश्ते इतने ज्यादा बिगड़ चुके थे कि ये दोनों एक्टर एक दूसरे की शक्ल भी देखना पसंद नहीं करते थे। सलमान की नाराजगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अपनी बहन अर्पिता की शादी में सलमान ने कैटरीना को कैटरीना कपूर तक कह दिया था।
रेणुका शहाणे
![](https://worldsimagefun.com/wp-content/uploads/2018/12/644100118.jpg)
रेणुका ने काला हिरण मामले में सोशल मीडिया पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट डालते हुए अपनी राय रखी थी। रेणुका की ये हरकत सलमान को बिल्कुल पसंद नहीं आई और वो उनसे नाराज हो गए।
सिंगर सोना महापात्रा
![](https://worldsimagefun.com/wp-content/uploads/2018/12/1523084799-Sona-Salman.jpg)
सोना महापात्रा और सलमान के बीच दुश्मनी का सिलसिला फिल्म सुलतान के दौरान शुरू हुआ। दर असल सलमान के एक बयान पर सोना ने आपत्ति जताई थी जिसके बाद से ही सलमान इस सिंगर से नाराज चल रहे हैं।
बिग बॉस 11 के प्रतियोगी रहे जुबैर खान
![](https://worldsimagefun.com/wp-content/uploads/2018/12/salman-khan-7592.jpg)
खुद को डॉन दाउद का दामाद बताने वाले और बिग बॉस 11 का हिस्सा रह चुके जुबैर खान ने घर में रहते हुए ही सलमान से दुश्मनी मोल ले ली थी। जिसके बाद जुबैर ने घर से बेघर होते ही सलमान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। यहां तक की जुबैर ने सलमान के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवा दी थी। इस वाकये के बाद जुबैर को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।