किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं है बॉलीवुड के इन 5 अभिनेताओं की प्रेम कहानी !

बॉलीवुड की फिल्मों में एक से बढ़कर एक कहानी देखने को मिलती है। हर फिल्म की कहानी में हीरो-हीरोइन कई तरह की मुश्किलें झेलकर आखिर में मिल ही जाते हैं। लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार भी हैं जिनकी खुद की प्रेम कहानी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। आज हम ऐसे 5 अभिनेताओं की प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं जो असल में किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं है।

सैफ अली खान

बॉलीवुड अभिनेता और पटौदी नवाब सैफ अली खान ने पहली शादी एक्ट्रेस अमृता सिंह से की थी और अमृता उस ज़माने की टॉप एक्ट्रेस हुआ करती थी। जबकि सैफ बॉलीवुड में कैरियर बना रहे थे। अमृता सैफ से पुरे 12 साल बड़ी थी। लेकिन एक साथ फिल्मों में काम करते करते किसी फिल्म की कहानी की तरह सैफ अली खान और अमृता सिंह के बीच प्यार हो गया था। जिसके बाद उन्होंने अपने परिवार और हजारों दीवानों से छुपकर शादी कर ली। शादी के बाद उनको एक बेटी सारा और एक बेटा इब्राहिम हुआ। अमृता ने शादी के बाद फिल्मों में काम करना छोड़ दिया। वहीं सैफ का कैरियर चल निकला। लेकिन कुछ समय बाद इनका रिश्ता बिगड़ता चला गया और सैफ और अमृता ने तलाक ले लिया। सैफ अली खान ने करीना कपूर से दूसरी शादी करली और उनको एक बेटा तैमूर हुआ। अमृता और सैफ की बेटी सारा अली खान भी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं।

शाहरुख खान

बॉलीवुड बादशाह शाहरुख़ खान का अपनी पत्नी गौरी के लिए समर्पण और प्यार के लिए लोग इनको सलाम करते हैं। गौरी और शाहरुख़ तब से एक साथ हैं जब शाहरुख़ मुंबई भी नहीं आये थे। इनकी प्रेम कहानी दिल्ली में स्कूल के समय से शुरू हुई थी। करीब 9 साल तक शाहरुख ने गौरी का पीछा किया। उस समय शाहरुख खान 12वीं के स्टूडेंट थे और गौरी 9वीं कक्षा में पढ़ती थीं। कहा जाता है कि शाहरुख खान ने गौरी के घर के आस-पास जाकर छोटे बच्चों को ट्यूशन देना शुरू किया था और यही बात गौरी को शाहरुख खान की अच्छी लगी। जिसके बाद दोनों की कई मुलाकात हुई और धीरे-धीरे प्यार हो गया। लेकिन गौरी के पिता इनके रिश्ते के खिलाफ थे तब प्यार के चक्कर में शाहरुख खान ने अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी। उस समय शाहरुख अपने स्कूल के स्टेज पर छोटी मोटी भूमिका निभाया करते थे। यहीं से उन्होंने मुंबई जाकर फिल्मों में काम करने का फैसला किया। उस वक्त शाहरुख सिर्फ 10 हजार रुपये लेकर मुंबई आए थे। जिसके बाद शाहरुख खान ने साल 1991 में जून के महीने में अपनी पहली फिल्म ‘दीवाना’ की शूटिंग की और उसी साल अक्टूबर में गौरी से शादी कर ली।

बॉबी देओल

धर्मेन्द्र के छोटे बेटे और सनी देओल के भाई बॉबी देओल भी कभी बॉलीवुड के सफल एक्टर हुआ करते थे। हालाँकि आजकल वे फिल्मों में कम ही नजर आते हैं। लेकिन बॉबी देओल की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प है। बॉबी देओल की प्रेम कहानी उनकी पहली फिल्म ‘बरसात’ के रिलीज के बाद शुरू हुई थी। फिल्म ‘बरसात’ के रिलीज के बाद बॉबी अपने कुछ दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में कॉफी पीने गए थे। जहां उनके सामने वाली टेबल पर तान्या नाम की लड़की सहेलियों के साथ गप्पे लड़ा रही थी। ठीक उसी समय बॉबी की नजर उस लड़की पर पड़ी। बॉबी को यह लड़की बहुत खूबसूरत लगी। बॉबी ने कुछ दिन उसका पीछा किया और उसका पता ठिकाना भी ढूंढ लिया। वह लड़की एक फाइनेंस कंपनी के मैनेजर देव आहूजा की बेटी तानिया आहूजा थी। काफी मेहनत के बाद बॉबी को तान्या का नंबर मिला। दोनों में धीरे धीरे बातें और मुलाकातें होने लगी। इसके बाद बॉबी तान्या को उसी होटल लेकर गए जहाँ उन्हें पहली बार देखा था और वहीं उसे प्रपोज किया। बाद में दोनों ने शादी करली।

अनिल कपूर

अनिल कपूर आज एक बड़े सुपरस्टार हैं लेकिन 80 के दशक में इन्होंने भी काफी संघर्ष किया था। लेकिन उन दिनों सुनीता एक मशहूर और सफल मॉडल हुआ करती थी। सुनीता ने अनिल की मदद करने का फैसला किया और सुनीता खुद सामने से अनिल को मिलने गई थी। अनिल कपूर का समय ऐसा था जब उनके पास बस में देने के लिए किराया तक नहीं होता था और वे सुनीता से पैसे लिया करते थे और वे आगे चलकर एक सुपरस्टार बने। जिसके बाद उन्होंने सुनीता के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था।

गोविंदा

एक समय था जब गोविंदा के मामा बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर थे। उस वक्त गोविंदा का उनके मामा के घर काफी आना जाना रहता था। उस घर में उनके मामा-मामी के अलावा और लड़की भी रहती थी जो उनके मामा की साली सुनीता थी। सुनीता और गोविंदा धीरे धीरे अच्छे दोस्त बन गए और दोस्ती को प्यार में बदलने में ज्यादा समय नहीं लगा और जब उनके मामा को यह बात पता चली तो उन्होंने दोनों की शादी करवा दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page