टीवी और फिल्म जगत के वो सितारे जो सरोगेसी के जरिये बने माता पिता !

बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जो सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं।अब इसमें टीवी और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर का नाम भी जुड़ गया है। टीवी क्वीन के नाम से मशहूर एकता कपूर के ‘नागिन’ से लेकर ‘कुमकुम भाग्य’ तक ये टीवी शोज घर-घर में छाए हुए हैं। बॉलीवुड नगरी से अब एकता को लेकर एक नई खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक एकता हाल ही में मां बनी हैं। एकता ने अब तक शादी नहीं की है और वो सेरोगेसी के जरिए मां बन गईं है।

बताया जा रहा है कि 27 जनवरी को एकता मां बनी हैं। करियर की ऊंचाइयों पर एकता ने अपनी ज़िन्दगी का यह बड़ा फैसला लिया है और यकीनन यह उनके लिए बेहद ख़ुशी की बात है। अब तक टीवी इंडस्ट्री, वेब इंडस्ट्री, बॉलीवुड फ़िल्मों को एकता ने अकेले ही संभाला है और बहुत अच्छी तरह मेन्टेन भी किया है और हमें यकीन हैं कि सिंगल पेरेंटिंग में भी वो बेस्ट होंगी।

ऐसे में जितेंद्र जी के घर में ये दूसरा मेहमान है। एकता भी भाई तुषार की राह पर चली हैं। तुषार कपूर के बाद अब एकता कपूर ने भी सेरोगेसी को चुना और मां बन गई। एकता से पहले तुषार कपूर भी सेरोगेसी के जरिए बेटे लक्ष्य कपूर के पापा बन चुके हैं।

एकता भी अपने भतीजे लक्ष्य को बेहद प्यार करती हैं। सोशल मीडिया पर वो आए दिन लक्ष्य के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

तुषार 3 साल पहले सेरोगेसी के जरिए पिता बने थे। वैसे इससे पहले बॉलीवुड में कई स्टार्स हैं जो सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं।

मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर भी सरोगेसी के जरिए दो बच्चों के पिता बन गए हैं। करण जौहर ने बच्चों के नाम अपने माता-पिता के नाम यश और हीरु जौहर के नाम को मिलाकर रखा है। करण ने बेटे का नाम यश और बेटी का नाम रूही रखा है।

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान भी करीब पांच साल पहले सरोगेसी के जरिए पिता बने थे। उन्होंने अपने बेटे का नाम अबराम खान रखा है।

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने भी अपने बच्चे को इस दुनिया में लाने के लिए सरोगेसी का सहारा लिया। उन्होंने अपने बच्चे का नाम आजाद राव खान रखा है।

सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा ने भी अपनी दूसरे बच्चे के लिए सरोगेसी का सहारा लिया। 2011 में सरोगेसी की मदद से उनके बेटे योहान का जन्म हुआ।

सनी लियोनि और उनके पति डैनिल वेबर ने भी हाल ही में दो ट्विन्स बच्चों को सरोगेसी की मदद से ही पाया है। इससे पहले उन्होंने साल 2017 में बेटी निशा कौर वेबर को गोद लिया था। अपने ट्विन बेबी बॉयज का नाम सनी ने रखा अशेर सिंह वेबर और नोहा सिंह वेबर।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page