नाम जानकर यकीन नहीं होगा, संजय दत्त की 308 गर्लफ्रेंड्स में शामिल थीं ये महिलाएं

संजय दत्त 90 के दशक के वो हीरो रहे, जिनकी पर्सनालिटी पर लड़कियां मर मिटती थी। वैसे तो संजय दत्त एक प्‍लेब्‍वॉय के रूप में बहुत फेमस रहे हैं और उन्‍होंने खुद बताया कि उनकी 308 गर्लफ्रेंड्स थीं लेकिन इन सब में उन मशहूर महिलाओं का नाम भी है जिन्‍हें जानकर बॉलीवुड तो क्‍या पूरी दुनिया हैरान रह गई।

अपने अफेयर के चर्चों से लेकर कई संगीन आरोपों से घिरे संजय दत्त की जिंदगी को लेकर राजकुमार हिरानी उनकी बायोपिक ‘संजू’ लेकर आए। इस मूवी से संजय दत्त की लाइफ के कई राज़ सामने आए। इस मूवी में संजय दत्त का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर संजू के रोल में बखूबी दिख रहे हैं। मूवी में संजय दत्त एक इंटरव्यू में खुद इस बात को स्वीकार कर चुके है वह एक साथ तीन लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन कभी भी पकड़े नहीं गए। अब जैसा कि इस बात का खुलासा हो ही गया है कि संजय दत्त अब तक अपने जीवन में 308 लड़कियों से इश्क़ फ़रमा चुके हैं। इन लड़कियों में से कुछ बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियां भी रही। इन अभिनेत्रियों से उनके अफेयर चर्चे खूब सुर्ख़ियों में रहे।

हम आपको संजय दत्त की गर्लफ्रेंड्स की लिस्‍ट में से कुछ एक्‍ट्रेसेस के नाम के बारे में बताने जा रहे हैं।

टीना मुनीम

टीना मुनीम जो कि अब टीना अम्बानी के नाम से जानी जाती हैं वो कभी संजय दत्त की प्रेमिका रह चुकी हैं। संजय ने अपनी डेब्‍यू फिल्‍म टीना के साथ ही की थी। फिल्म ‘रॉकी’ से दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई थी। खबरें तो ये तक आईं कि दोनों ने गुपचुप शादी भी कर ली थी। हालांकि, फिर संजय दत्त की ड्रग्स की लत की वजह से वह उनसे अलग हो गईं।

ऋचा शर्मा

संजय और ऋचा की मुलाकात फिल्म ‘आग ही आग’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। कुछ समय से एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 1987 में शादी कर ली। दोनों की एक बेटी भी हुई जिनका नाम त्रिशला है। ये रिश्ता ज्यादा आगे न बढ़ सका और दोनों का तलाक हो गया। अलग होने कुछ समय बाद ऋचा को ब्रेन कैंसर होने का पता चला। सन 1996 में ऋचा की मौत हो गई।

माधुरी दीक्षित

पत्नी ऋचा की मौत से संजू को काफी दु:ख पहुंचा। उस दौरान वे माधुरी दीक्षित के साथ कुछ फिल्म कर रहे थे। कहा जाता है  कई फिल्‍मों में एकसाथ काम करने की वजह से माधुरी और संजय  के बीच नज़दीकियां काफी बढ़ गईं थीं। यहां तक कि दोनों ने शादी तक करने का फैसला कर लिया था। लेकिन 1993 में मुंबई ब्‍लास्‍ट में संजय का नाम भी आया। संजय को जेल हो गई और माधुरी ने संजय से दूरियां बनानी शुरु कर दीं। इसके बाद दोनों का रिश्ता टूट गया।

रिया पिल्लई

माधुरी दीक्षित से अलग होने के बाद संजय की नजदीकियां मशहूर मॉडल रिया पिल्लई से बढ़ी। साल 1998 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। कहा जाता है कि  रिया से शादी के बाद भी उनका कई महिलाओं से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था।  रिया ने संजय को कई बार गैर म‍हिलाओं के साथ पकड़ा इस बात से परेशान होकर रिया ने उन्हें छोड़ने का फैसला किया और साल 2005 में उनका तलाक हो गया।

लीज़ा रे

अभिनेत्री लीज़ा रे से संजय दत्त की नजदिकियां भी खूब सुर्खियों में रही। मुंबई ब्लास्ट केस में फंसने के दौरान इन दोनों की नजदीकियां बढ़ी। दोनों को कई बार साथ देखा गया, लेकिन ये रिश्ता जल्द ही अनजान वजहों से खत्म हो गया।

रेखा

आपको जानकर हैरानी होगी कि संजू बाबा का अफेयर दीवा रेखा से भी रह चुका है। मीडिया और बॉलीवुछ दोनों ही जगह इन दोनों के रिश्‍ते की खबरें आम थीं। रेखा और संजय दत्त की रिलेशनशिप की खबरें फिल्म ‘ज़मीन आसमा’ के दौरान खूब छाई रहीं। यही नहीं, खबरें तो यहां तक आई कि रेखा संजय के नाम का सिंदूर तक लगाती थीं।  हालांकि ऐसा कुछ नहीं था। दोनों की शादी की खबरें भी आने लगीं थी और एक निजी समरोह में इन्‍हें साथ भी देखा गया। लेकिन ये रिश्‍ता भी खत्‍म हो गया।

ये थी संजय दत्त की गर्लफ्रेंड्स – इसके बाद संजय दत्त ने मान्‍यता से शादी कर ली। मान्‍यता से संजय के तीन बच्‍चे हैं और अब दोनों की शादीशुदा जिंदगी खुशहाल चल रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page