बॉलीवुड इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए लड़कियों का खूबसूरत दिखना बहुत जरूरी है। खूबसूरत दिखने की चाह में हीरोइनें आये दिन कई प्रकार की सर्जरीज करवाती हैं। आपको बता दें कि सुंदर दिखने की चाह में ये अभिनेत्रियां खुद पर लाखों रुपये खर्च कर देती हैं। बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस ऐसी मौजूद हैं जिन्होंने खूबसूरत दिखने के लिए सर्जरी करवाई है और उनकी ये सर्जरी कामयाब भी हुई है। नेम और फेम मिलने के बाद इनका लुक पूरी तरह बदल गया है। आज के इस पोस्ट में हम आपको 7 ऐसी महिलाओं से मिलवाने जा रहे हैं जिनका लुक फेमस होने के बाद बिलकुल बदल गया।
नेहा कक्कड़
नेहा कक्कड़ आज बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर हैं। उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ से अपने करियर की शुरुवात की थी। अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत आज वह इस मुकाम तक पहुंची हैं। आज दुनियाभर के लोग नेहा कक्कड़ को पहचानते हैं। उनका नाम इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत गायिकाओं में शामिल होता है, लेकिन इंडस्ट्री में आने से पहले वह बिल्कुल ही अलग दिखा करती थीं। पैसा और फेम मिलने के बाद नेहा का लुक पूरी तरह बदल गया है।
जरीन खान
जरीन खान ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ फिल्म ‘वीर’ से की थी। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले जरीन बहुत मोटी हुआ करती थीं। तस्वीर देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आज जरीन बेहद खूबसूरत दिखती हैं।
मानुषी छिल्लर
मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली मानुषी छिल्लर पहले बिलकुल साधारण दिखती थीं। जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं वह किसी भी आम लड़की की तरह दिखती थीं। लेकिन आज मानुषी छिल्लर बेहद ही खूबसूरत और गॉर्जियस दिखती हैं।
सोनाक्षी सिन्हा
हालांकि बॉलीवुड के महान कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली सोनाक्षी देखने में काफी खूबसूरत हैं लेकिन फिल्मों में आने से पहले वह काफी मोटी हुआ करती थीं। जब वह इस इंडस्ट्री से दूर थीं तब उन्होंने अपने लुक पर ध्यान नहीं दिया लेकिन फेम मिलते ही वह फैट टू फिट हो गयीं।
शिल्पा शेट्टी
लिस्ट में अगला नंबर आता है अपने ठुमकों से यूपी बिहार लूटने वाली हीरोइन शिल्पा शेट्टी का। शिल्पा भी जब फिल्मों में आई थी तब काफी सांवली थीं। लेकिन फेम मिलते ही उन्होंने स्किन लाइटनिंग ट्रीटमेंट और नाक की सर्जरी करवाई। आज 44 की उम्र में भी वह बेहद आकर्षक दिखती हैं।
प्रिया प्रकाश वारियर
नैन मटका करके प्रिया प्रकाश वारियर रातोंरात स्टार बन गयी थीं। प्रिया करियर की शुरुआत में बिलकुल अलग दिखती थीं लेकिन फ़ेम मिलते ही उनका लुक पूरा बदल गया।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड की टॉप हीरोइन हैं। लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि फेम मिलने की वजह से दीपिका के लुक में भी काफी बदलाव आया है। जैसा कि आप देख सकते हैं पुरानी तस्वीर में वह कैसी दिख रही हैं और आज वह कैसी दिखती हैं। इंडस्ट्री में आने से दीपिका की रंगत पूरी तरह बदल गयी।