फ़िल्मी दुनिया से दूर खेती में जुटे हैं धर्मेंद्र, वीडियो देख गर्व से बोले फैन्स- ‘ये है असली हीरो’

बॉलीवुड के ही-मैन और गुजरे जमाने के सुपरहिट हीरो धर्मेंद्र 83 साल के हो गए हैं। धर्मेंद्र को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। बॉलीवुड में उन्हें ही-मैन ऐसे ही नहीं कहा जाता है, उन्होंने कई बड़ी हिट फिल्मों में काम किया है, धर्मेन्द्र ज़मीन से जुड़े हुए इन्सान हैं। शायद इस लिए लोग उनको इतना पसंद किया करते हैं। आजकल दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र फ़िल्मी दुनिया की चकाचौंध से दूर खेती करने में जुटे हुए हैं।

View this post on Instagram

“GO ORGANIC GROW ORGANIC “

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) on

धर्मेंद्र का फॉर्महाउस लोनावाला में है। वे अपना ज्यादातर वक्त फॉर्महाउस पर ही खेती करके बिताते हैं। वे अपने फॉर्महाउस में ऑर्गेनिक खेती करते हैं। उनके फार्महाउस के आसपास पहाड़ और झरने हैं। साथ ही उनकी अपनी 1000 फीट गहरी झील भी है। धर्मेंद्र ने अपने फार्म हाउस पर भैंस और गाय भी रखी हुई हैं।

फॉर्महाउस पर धर्मेंद्र के साथ परिवार का तो कोई सदस्य नहीं होता लेकिन उन्होंने वहां काम करने वाले नौकरों को ही अपना परिवार बना रखा है। धर्मेंद्र एक नेक दिल इंसान हैं और ये उनके रहने के हिसाब से भी पता चलता है। हाल ही में धर्मेंद्र का एक वीडियो सामने आया है। इसमें धर्मेंद्र किसानों को गाइड करते दिख रहे हैं। वर्कर ताजा बैंगन और लाल टमाटर तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। धर्मेंद्र अपने इस वीडियो में फैन्स को एक मैसेज दे रहे हैं।

धर्मेंद्र कहते हैं, ‘खेती करने का मजा साथ मिलकर काम करने में हैं । इससे काम करने और करवाने वाले दोनों को मजा आता है । मां कुदरत की गोद में, उसकी देन… ऐसी ही मेहरबानी बनी रहे और सबका प्यार बना रहे। मैं इसी में खुश रहता हूं।’

धर्मेंद्र के इस वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ ही घंटों में वीडियो को हज़ारों लोगों ने देख लिया है। फैन्स धर्मेंद्र को असली हीरो बता रहे हैं। वहीं कुछ उन्हें असली जिंदगी जीना सिखाने के लिए धन्यवाद कह रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page