बॉलीवुड अभिनेत्रियां जिन्होंने भारत के लड़के छोड़ विदेशी से की शादी!

शादी जीवन का सबसे अहम फैसला होता है जिसे हर कोई सोच-समझकर लेना चाहता है। लेकिन हम बात बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस की कर रहे हैं जिन्होंने भारत के देसी लड़के छोड़ विदेशी लड़के से शादी करके घर बसा लिया। इन हसिनाओं ने बॉलीवुड में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा लेकिन शादी देसी नहीं बल्कि विदेशी से करके भारत के करोड़ों फैंस का दिल तोड़ा। इन 6 अभिनेत्रियों ने भारत के लड़के छोड़ विदेशी का हाथ थामा, लेकिन इनमें से एक अभिनेत्री हैं जिन्होंने भारतीय मूल के अमेरिकन डॉक्टर से शादी की।

प्रियंका चोपड़ा

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर 2018 को क्रिश्चियन रीति से शादी और 2 दिसंबर 2018 को हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। शादी की सभी रस्में जोधपुर के उमेद भवन में हुई थी। निकोलस जेरी जोनास यानी निक जोनस एक अमेरिकी गायक, गीतकार, अभिनेता और रिकॉर्ड निर्माता हैं।

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड में धक-धक गर्ल कही जाने वाली लोकप्रिय अभिनेत्री माधुरी दीक्षित पर मरने वालों की लिस्ट में आज के युवा भी शामिल हैं। मगर इन्होंने साल 1999 में भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ की थी। इन्हें दो बेटे भी हैं और ये अपनी शादी शुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं।

प्रीति जिंटा

बॉलीवुड डिंपल गर्ल के नाम से फेमस प्रीति जिंटा ‘कल हो ना हो’, ‘वीर-जारा, ‘दिल चाहता है’ और ‘चोरी-चोरी चुपके-चुपके’ जैसी पॉपुलर फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। प्रीति के गालों के डिंपल लोगों को उनकी तरफ अट्रैक्ट करते हैं। बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी एक विदेशी बिजनेसमैन से शादी की, जिनका नाम जीन गुडइनफ है और इनकी ये शादी लंबे अफेयर के बाद हुई थी।

राधिका आप्टे

बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में काम करने वाली इस बेहतरीन अभिनेत्री ने ब्रिटिश म्यूजीशियन बेनेडिक्ट के साथ शादी की है। हालांकि यह अब बॉलीवुड में काम करते हैं लेकिन मूल रूप से ये ब्रिटेन के रहने वाले हैं।

नीना गुप्ता

‘बन्नो तेरी अंखिया’ गाने से पॉपुलर हुई एक्ट्रेस नीना गुप्ता का अफेयर कई अभिनेताओं के साथ चला था। 90 के दशक में इन्होंने बहुत सी फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा है लेकिन बाद में वे वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी। जिसके बाद में उन्हें एक बेटी मसाबा गुप्ता हुई। लेकिन अब वह सिंगल मदर हैं और अपनी बेटी की परवरिश अकेले ही कर रही हैं।

सेलिना जेटली

फेमिना मिस इंडिया 2001 और बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली का विवाह पीटर हाग से हुआ है। पीटर हाग दुबई में एक प्रसिद्ध होटलियर हैं। पीटर और सेलिना ने कुछ साल एक दुसरे को डेट करने के बाद साल 2011 में शादी कर ली थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page