बॉलीवुड की ये 11 अभिनेत्रियां हैं आर्मी बैकग्राउंड से, इनके पिता रह चुके हैं भारतीय सेना में अधिकारी

बॉलीवुड में समय-समय पर भारतीय सेना या रक्षा सेवाओं को लेकर काफी फिल्में बन चुकी हैं। बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों ने भी इन फिल्मों को खूब सराहा है। बॉलीवुड ने अय्यारी, द गाज़ी अटैक, बॉर्डर, परमाणु और द हीरोज जैसी कई फिल्में दी हैं।
लेकिन बॉलीवुड में बहुत सी अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिनका आर्मी से सीधा कनेक्शन रहा है। इन एक्ट्रेसेस के पिता सेना में अधिकारी रहे हैं और देश की सेवा की है।

अनुष्का शर्मा के पिता सेना में कर्नल थे

अनुष्का के पिता आर्मी अधिकारी थे। अनुष्का शर्मा के पिता अजय कुमार शर्मा इंडियन आर्मी में कर्नल रहे थे। अनुष्का की परवरिश आर्मी के माहौल में हुई है, उन्होंने पढ़ाई भी आर्मी स्कूल से की। सालों तक उनके पिता ने भारतीय सेना में कर्नल के तौर पर देश की सेवा की है। अनुष्का ने सेना के बारे में एक अवॉर्ड शो में बहुत अच्छी बातें की थी।

प्रियंका चोपड़ा के माता-पिता भारतीय सेना में डॉक्टर थे

प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा भी सेना में डॉक्टर थे। प्रियंका आर्मी माहौल में ही पली बढ़ी है। प्रियंका के पापा ही नहीं मम्मी भी सेना में फिजीशियन रही हैं। प्रियंका के पिता साल 2013 में गुजर गए थे।

ऐश्वर्या राय के पिता भारतीय सेना में बायोलॉजिस्ट थे

ऐश्वर्या राय भी आर्मी के जीवन से वाकिफ हैं। ऐश के पिता कृष्ण राज राय आर्मी में बायोलॉजिस्ट थे। वो घर में कड़ा अनुशासन रखते थे। ऐश्वर्या और उनके भाई घर पर सारे काम तय रूटीन में करते थे। ऐश्वर्या के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं।

नेहा धूपिया के पिता भारतीय नेवी में कमांडर थे

नेहा धुपिया ने भारतीय सेना की जिदंगी को जीया है। उनके पिता प्रदीप धुपिया नेवी में कमांडर थे। नेहा की पढ़ाई नेवी के स्कूलों में हुई है।

सुष्मिता सेन के पिता रिटायर्ड इंडियन एयरफोर्स कमांडर हैं

सुष्मिता सेन भी आर्मी बैकग्राउंड से हैं। उनके पिता सुबीर सेन एक रिटायर्ड भारतीय विंग कमांडर हैं। सुष्मिता सेन की पढ़ाई भारत के वायु सेना के कई स्कूलों में हुई है।

लारा दत्ता के पिता इंडियन एयरफोर्स में विंग कमांडर थे

लारा दत्ता के पिता एलके दत्ता भी इंडियन एयरफोर्स में विंग कमांडर रह चुके हैं। लारा की परवरिश इंडियन एयरफोर्स के माहौल में हुई और पापा के साथ पूरे परिवार ने देश के कई हिस्सों को देखा ।

सेलिना जेटली के पिता भारतीय सेना में कर्नल थे

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली भी आर्मी बैकग्राउंड से हैं। सेलिना जेटली के पिता वीके जेटली भी कर्नल पद पर रह चुके हैं। सेलिना जानती है कि आर्मी के लोग किस तरह देश की सेवा करते हैं। कैसे जानपर खेलकर देश की रक्षा करते हैं। तभी तो वो आए दिन सोशल मीडिया पर आर्मी से रिलेटेड पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

चित्रांगदा सिंह के पिता सेना में कर्नल रह चुके हैं

चित्रांगदा सिंह भी आर्मी जीवन को करीब से जानती है। उनके पिता ने भी आर्मी में रहते हुए देश की सेवा की है। उनके पिता निरंजन सिंह भी सेना में कर्नल रह चुके हैं।

गुल पनाग के पिता एक रिटायर्ड सेना लेफ्टिनेंट जनरल हैं

डिम्पल ब्यूटी गुल पनाग के पिता एचएस पनाग भारतीय सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल हैं। गुल पनाग भी आर्मी जीवन को अच्छे से जानती है।

निमरत कौर के पिता भूपिंदर सिंह मेजर थे

निमरत के पिता, मेजर भूपिंदर सिंह, 44 वर्ष की आयु में कश्मीरी अलगाववादियों द्वारा शहीद हो गए थे। मेजर सिंह कश्मीर के वेरीनाग में फ्रिंज सशस्त्र बल (सीमा सेना) की सड़कों पर तैनात एक इंजीनियर थे। अभिनेत्री निमरत कौर काफी स्वतंत्र विचारों वाली, गैर-रणनीतिक और साहसी है क्योंकि यह उसके खून में है। 36 वर्षीय अभिनेत्री निमरत कौर ने 2017 में ALTBalaji के द टेस्ट केस के साथ अपनी वेब सीरीज के डेब्यू में सैनिक की भूमिका निभाई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page