बॉलीवुड स्टार्स जो करोड़ों की कारें छोड़कर साईकिल और बाइक पर सफर करते दिखे, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम करके करोड़ों कमाने वाले सितारों की लक्जरियस लाइफ के बारे में तो सब जानते ही हैं। सितारे करोड़ों के आलीशान घरों में रहते हैं और करोड़ो की गाडियो में घूमते नज़र आते हैं। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताएंगे जो करोड़ों की आलीशान कारें छोड़ कर आम इंसान की तरह साइकिल और बाइक पर घूमना पसंद करते हैं। आईये जानते हैं इन सितारों के बारे में !

आदित्य रॉय कपूर

फिल्म आशिकी 2 से फेमस हुए आदित्य रॉय कपूर अक्सर मुंबई की सड़कों पर भरे ट्रैफिक में अपनी बाइक लेकर निकल पड़ते हैं।

आमिर खान

बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान की एक तस्वीर सामने आई है जिसमे वे एक सस्ती सी बाइक चलते नज़र आ रहे हैं।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान अभिनेता शाहरुख खान को भी एक बार बाइक से घूमते देखा गया है।

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की धक्-धक् गर्ल अभिनेत्री माधुरी दीक्षित भी एक बार मुंबई में एक साइकिल चालक के पीछे बैठकर मुंबई की सैर करती दिखी थी।

वरुण धवन

बॉलीवुड फिल्म जगत के उभरते हुए अभिनेता वरुण धवन भी कई बार सुबह सुबह में साइकिल पर जोगिंग करने निकल पड़ते हैं।

सोहेल खान

अभिनेता सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान भी उनकी तरह बाइक राइड करने के बड़े शौकीन हैं। जिन्हें एक बार नहीं बल्कि कई बार अपने घर से बाइक पर निकलते देखा गया है।

टाइगर श्रॉफ

बॉलीवुड के नए एक्शन हीरो अभिनेता टाइगर श्रॉफ भी एक बार अपनी फिल्म के सेट से फ्री समय में साइकिल लेकर निकल पड़े थे।

सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान को एक बार नहीं बल्कि कई बार साइकिल और बाइक पर सैर करते देखा गया है।

श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी एक बार एक बाइक पर कर अपने घर से निकल पड़ी थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page