बॉलीवुड में गुमनाम हो चुकी मयूरी कांगो अब बन चुकी हैं दुनिया के दूसरे सबसे बड़े ब्रांड की इंडिया हेड

बॉलीवुड फिल्मों में असफलता के बाद ‘पापा कहते हैं’ फेम मयूरी कांगो अब कॉरपोरेट वर्ल्ड का जाना-माना नाम बन गई हैं।

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस मयूरी कांगो कभी ‘पापा कहते हैं’ गर्ल के नाम से मशहूर थी और अपनी सुंदरता के कारण लाखों लोगों के दिलों पर राज करती थीं। मयूरी साल 1996 में महेश भट्ट की फिल्म ‘पापा कहते हैं’ में जुगल हंसराज के साथ नजर आई थीं।

इसके बाद वो अजय देवगन और अरशद वारसी के साथ फिल्म ‘होगी प्यार की जीत’ में पर्दे पर दिखीं। लेकिन बॉलीवुड में मयूरी का करियर कुछ खास नहीं चला। फिर मयूरी ने टीवी शोज में भी अपनी किस्मत आजमाई, उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया।

‘नरगिस’, ‘थोड़ा गम थोड़ी खुशी’, ‘डॉलर बाबू’ और ‘किट्टी पार्टी’जैसे सीरियल्स में वो काम करती नजर आईं। मयूरी को आखिरी बार 2009 में आई फिल्म ‘कुर्बान’ में देखा गया था, लेकिन इसके बाद से वो किसी भी बॉलीवुड पार्टी या फंक्शन में नहीं दिखीं। साल 2003 में मयूरी ने आदित्य ढिल्लो से शादी कर ली थी।

मयूरी और आदित्य की पहली मुलाकात एक पार्टी में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। शादी के बाद मयूरी पति के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गईं और अमेरिका में ही उन्होंने मार्केटिंग और फाइनेंस में एमबीए किया और बाद में 2004 से 2012 तक अमेरिका में ही जॉब की। मयूरी साल 2011 में एक बेटे कियान की मां बनीं। 2013 में वह इंडिया शिफ्ट हो गई क्योंकि उनके ससुराल वाले यहां के हैं और बेटा भी उनके साथ रह सकता था।

बॉलीवुड में एक्टिंग करियर के दौरान मयूरी कांगो का सिलेक्शन आईआईटी में हो गया था मगर इसे ठुकरा कर वो अपने एक्टिंग करियर को आगे बढाने में लग गईं। लेकिन, वक़्त का कमाल यह था कि आखिर में उनकी पढ़ाई ही उनके काम आई। कभी बॉलीवुड में अपनी सुंदरता के कारण लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस मयूरी कांगो अब कॉरपोरेट वर्ल्ड का जाना-माना नाम बन गई हैं।

मयूरी अब गुगल इंडिया की इंडस्ट्री हेड बन गई हैं। 4 अप्रैल 2019 को उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई और मयूरी कांगो गूगल इंडिया के इंडस्ट्री हेड का पद बखूबी संभाल रही हैं। इससे पहले मयूरी गुरुग्राम की नामी कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page